आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा एनालिसिस और पैटर्न पहचान जैसे काम तेजी से कर सकता है, जिससे कई लोगों को यह लगता है कि MBA जैसे बिज़नेस डिग्रीस की अहमियत कम हो रही है। लेकिन फिर भी कंपनियाँ MBA पास आउट्स को भर्ती क्यों कर रही हैं, इस सवाल ने नौकरी बाजार में बहस छेड़ दी है। MBA ग्रैजुएट्स सिर्फ डेटा प्रोसेस नहीं करते, बल्कि व्यापार की जटिल चुनौतियों को समझने और रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

MBA क्यों जरूरी हैं ?
जहाँ AI तेजी से डेटा एनालिसिस कर सकता है, वहीं कंपनियों को लंबी अवधि की रणनीति, विपणन (मार्केटिंग) प्लानिंग और बिज़नेस डेवलपमेंट की योजना बनाने के लिए इंसानी बुद्धिमत्ता की ज़रूरत होती है। MBA ग्रैजुएट्स को पढ़ाई के दौरान सिर्फ आंकड़े पढ़ना नहीं सिखाया जाता, बल्कि यह भी सिखाया जाता है कि कैसे निर्णय लेने हैं, टीम को कैसे गठित और प्रेरित करना है तथा बिज़नेस के जोखिमों का आकलन कैसे करना है। यही वजह है कि कंपनियों में MBA होल्डर्स की डिमांड अभी भी बरकरार है।

MBA की ताकत- लोगों को सही दिशा में ले जाना
एक बड़ी वजह यह भी है कि कंपनियां ऐसे लीडर्स चाहती हैं जो टीम मैनेजमेंट, संचार कौशल और स्टेकहोल्डर के साथ तालमेल बिठा सकें। AI चाहे जितना भी विकसित क्यों न हो जाए, उसे मानव व्यवहार, भावनाओं और जटिल मानवीय बातचीत को समझने में अभी सीमा का सामना करना पड़ता है। MBA ग्रैजुएट्स अक्सर ग्रुप प्रोजेक्ट्स, केस स्टडीज और इंटर्नशिप के ज़रिए इन मानवीय कौशलों को निखारते हैं, जो उनके प्रोफेशनल प्रोफ़ाइल को और मजबूत बनाते हैं।

कस्टमर फोकस
मोस्ट बिज़नेस रोल्स में ग्राहकों की ज़रूरतों को समझना और उसके अनुसार फास्ट और प्रेक्टिकल निर्णय लेना बहुत ज़रूरी होता है। उदाहरण के लिए मार्केटिंग, ऑपरेशंस और फाइनेंस जैसे विभागों में निर्णय सिर्फ डेटा पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि बाज़ार की ट्रेंड, ग्राहक व्यवहार और कॉम्पिटिशन को समझकर लिए जाते हैं। AI जहाँ डेटा के पैटर्न बता सकता है, वहीं MBA ग्रैजुएट्स उन डेटा पैटर्न्स को व्यापारिक फैसलों में बदलना जानते हैं।

तकनीक के साथ इंसानी सोच का कमाल
आज कंपनियाँ यह भी चाहती हैं कि MBA होल्डर्स AI और अन्य टेक्नोलॉजी टूल्स को बखूबी समझें और उनका इस्तेमाल बिज़नेस रणनीतियों में क्रिएटिव तरीके से करें। इसलिए MBA पास आउट्स को अब डेटा एनालिटिक्स, AI टूल्स और डिजिटल बिज़नेस मॉडल्स की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इसका मतलब यह है कि AI MBA की जगह नहीं ले रहा, बल्कि MBA के काम को और ज्यादा प्रभावी और रणनीतिक बना रहा है।

Written by: Anushka sagar