मोहनलाल (Mohanlal) की फेमस मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ का रिलीज डेट टल गया है। बता दें कि पहले यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबरें यह आ रही है कि इसे अप्रैल में रिलीज नहीं की जाएगी। नई अपडेट्स के अनुसार, फिल्म कुछ महीने बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी, हालांकि अभी तक इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस महीने रिलीज होगी फिल्म

एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म अब मई या जून 2026 में रिलीज हो सकती है। दर्शक, जो बेसब्री से इस क्राइम ड्रामा की अगली पार्ट का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब थोड़ी और इंतजार करनी होगी।

सामने आई ये वजह

इस बदलाव के पीछे का कारण मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव को बताया जा रहा है। फिल्म का बड़ा फैनबेस सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है। इस इलाके में चल रहे विवाद के चलते फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है, इसलिए मेकर्स ने इसकी रिलीज को टालने का निर्णय लिया। हालांकि, अभी तक निर्माताओं की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही अपडेट आ सकती है।

कई फिल्में नहीं हुई रिलीज

सिर्फ दृश्यम 3’ ही नहीं, बल्कि अन्य फिल्में भी इसी तनाव के चलते प्रभावित हुई हैं। उदाहरण के तौर पर, टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ की रिलीज भी स्थगित कर दी गई है। यह फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 जून 2026 में देखा जाएगा। निर्माताओं ने इसे ईरान-इजरायल तनाव का हवाला देते हुए टालने का निर्णय लिया।

 Written By Toshi Shah