भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार तेज़ी से बढ़ रही है, खासकर मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUVs को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण अब ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। लेकिन आज भी सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि EV कितनी जल्दी चार्ज होती है, क्योंकि तेज़ चार्जिंग लंबी यात्राओं को आसान बना देती है।
सबसे तेज़ चार्ज होने वाली SUV: Tata Curvv EV
Tata Curvv EV इस समय चार्जिंग स्पीड के मामले में सबसे आगे मानी जा रही है। इसमें 55kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह SUV 7.2kW AC चार्जर से लगभग 6.5 घंटे में 0 से 100% तक चार्ज हो जाती है। खास बात यह है कि टाटा इसके साथ 7.2kW चार्जर ग्राहकों को फ्री में उपलब्ध कराती है। इसकी कीमत करीब ₹16.99 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में ₹19.49 लाख तक जाती है।
MG Windsor EV का चार्जिंग परफॉर्मेंस
MG Windsor EV भी चार्जिंग और फीचर्स के लिहाज़ से एक मजबूत विकल्प है। इसमें 38kWh और 52.9kWh बैटरी के दो विकल्प मिलते हैं। इसका छोटा बैटरी वेरिएंट 10% से 100% तक चार्ज होने में लगभग 7 घंटे लेता है। कंपनी इसे Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ भी ऑफर करती है, जिससे शुरुआती कीमत कम हो जाती है। इसकी कीमत लगभग ₹14.10 लाख से शुरू होकर ₹18.60 लाख तक जाती है।
MG ZS EV की चार्जिंग स्पीड
MG ZS EV में 50.3kWh की बैटरी दी गई है और इसे फुल चार्ज होने में लगभग 8.5 से 9 घंटे का समय लगता है। यह 7.4kW फास्ट चार्जर सपोर्ट करती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹17.99 लाख है।
Mahindra BE6: सबसे धीमी चार्जिंग वाली SUV
Mahindra BE6 में 59kWh और 79kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। 59kWh वेरिएंट को 7.2kW चार्जर से पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 8.7 घंटे लगते हैं। इस तुलना में यह इस सेगमेंट की सबसे धीमी चार्ज होने वाली SUV मानी जा रही है। इसकी कीमत लगभग ₹18.90 लाख से ₹26.90 लाख तक जाती है।
Written By Toshi Shah