Share Market Updates: भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत भारी गिरावट के साथ हुई। बता दें, मिडिल ईस्ट में बढ़ती तनाव के वजह से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों में चिंता सता रही है। कारोबार के दौरान BSE Sensex 1000 से अधिक अंक टूटकर करीब 75,871 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं Nifty 50 भी लगभग 280 अंक गिरकर 23,580 के आसपास पहुंच गया।
कई सेक्टर के शेयरों पर दबाव
वहीं बाजार में ऑटोमोबाइल, पेंट, लॉजिस्टिक्स, एविएशन, टायर और रबर से जुड़े शेयरों पर खासा दबाव देखा गया। इनमें Tata Motors, Asian Paints, Delhivery, InterGlobe Aviation और MRF Limited जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का इन कंपनियों पर सीधा असर पड़ता है, क्योंकि इनके उत्पादन और संचालन में पेट्रोलियम उत्पादों की बड़ी भूमिका होती है।
गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत
आपकों बता दें, बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव देखने को मिला। BSE Sensex 494 अंक की गिरावट के साथ 76,369 पर खुला, जबकि Nifty 50 192 अंक टूटकर 23,674 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में Larsen & Toubro, InterGlobe Aviation, Mahindra & Mahindra और Tata Motors के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि बाजार में कुछ शेयर हरे निशान में भी कारोबार करते दिखे, जिनमें Reliance Industries, Coal India, HCLTech और Tech Mahindra शामिल रहे।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude Oil की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और तेल आपूर्ति को लेकर पैदा हुए संकट के चलते ब्रेंट क्रूड 8 प्रतिशत से अधिक उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि भू-राजनीतिक तनाव इसी तरह बना रहा, तो कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आ सकती है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों पर पड़ सकता है।
Writen By: Geeta Sharma