टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर मैन की धूम, जानें ‘जना नायकन’, ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ का हाल

सिनेमाघरों में मौजूद स्पाइडर मैन से जना नायकन तक तमाम फिल्में कमाई के लिए मुकाबला कर रही हैं।

बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर मैन की धूम, जानें ‘जना नायकन’, ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ का हाल
Box Office Updates

टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे (Spider-Man: Brand New Day) को भारतीय दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही 109.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। तीसरे दिन यानी शनिवार को भी इसकी कमाई की रफ्तार मजबूत बनी हुई है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शनिवार सुबह 10:30 बजे तक करीब 66.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसकी ऑक्यूपेंसी 75.7 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 176.70 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

जना नायकन का दूसरे शनिवार का कलेक्शन

थलपति विजय की फिल्म जना नायकन (Jana Nayagan) की कमाई में पिछले कुछ दिनों में गिरावट देखने को मिली थी। फिल्म ने नौवें दिन करीब 3.55 करोड़ रुपये जुटाए थे। अब दूसरे शनिवार यानी रिलीज के 10वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार सुबह 10:30 बजे तक 7.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसकी ऑक्यूपेंसी 32.9 प्रतिशत रही। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 164.90 करोड़ रुपये हो चुका है।

द ओडिसी का तीसरे शनिवार का कलेक्शन

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 16वें दिन यानी शनिवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, द ओडिसी ने शनिवार सुबह 10:30 बजे तक 5.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 63.7 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 143.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें-शाहरुख खान की ‘किंग’ फिल्मी जगत में बनेगी बादशाह? म्यूजिक राइट्स के लिए लगी करोड़ों की बोली

धमाल 4 का चौथे शनिवार का कलेक्शन

धमाल 4 (Dhamaal 4) चौथे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है। फिल्म के चौथे शनिवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इसकी कमाई धीमी लेकिन स्थिर बनी हुई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शनिवार सुबह 10:30 बजे तक 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी ऑक्यूपेंसी 18 प्रतिशत रही। फिल्म की 22 दिनों की कुल कमाई अब 158.65 करोड़ रुपये हो गई है।

 

  Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो