हॉलीवुड अभिनेता Bradley Cooper और सुपरमॉडल Gigi Hadid एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को हाल ही में फ्रांस की राजधानी पेरिस में साथ देखा गया। जिसके बाद उनके फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाले है।
एक रिपोर्ट्स के अनुसार,कपल को पेरिस में घूमते हुए देखा गया,जहां दोनों ने अपनी बाईं हाथ की अनामिका उंगली में एक जैसी पतली अंगूठियां पहन रखी थीं। इन अंगूठियों ने शादी या सगाई की संभावनाओं को लेकर नई अटकलें तेज को कर दी है। हालांकि,अभी तक ब्रैडली कूपर या जीजी हदीद की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कैजुअल अंदाज में नजर आए दोनों सितारे
पेरिस में अपनी इस आउटिंग के दौरान कूपर और हदीद ने बेहद साधारण और कैजुअल लुक चुना। तस्वीरों के मुताबिक,जीजी हदीद ने जींस के साथ सफेद टैंक टॉप पहना था,जबकि ब्रैडली कूपर टी-शर्ट,एथलेटिक पैंट और पीछे की ओर मुड़ी हुई बेसबॉल कैप में नजर आए।
दोनों को एक जिम से बाहर निकलते समय भी साथ देखा गया,जहां वे एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। इस दौरान हदीद की अंगूठी कैमरे में साफ दिखाई दी। इसके बाद दोनों पेरिस के लोकप्रिय Loulou रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे,जहां भी दोनों के हाथों में वही मैचिंग रिंग्स नजर आईं।
रिश्ते को निजी रखना पसंद करते हैं कूपर और हदीद
ब्रैडली कूपर और जीजी हदीद ने अपने रिश्ते को हमेशा मीडिया की सुर्खियों से काफी दूर रखा है। अक्टूबर 2023 में न्यूयॉर्क शहर में पहली बार दोनों को डिनर डेट पर साथ देखा गया था,जिसके बाद उनके रोमांस की खबरें सामने आने लगी थीं।
हालांकि दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते पर ज्यादा बात नहीं की,लेकिन जीजी हदीद ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर सकारात्मक बातें कही थीं। उन्होंने बताया था कि एक सफल रिश्ते के लिए जरूरी है कि दोनों लोग यह समझें कि वे जिंदगी में क्या चाहते हैं और एक-दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं। हदीद ने अपने रिश्ते को एक ऐसे संबंध के रूप में बताया था जिसमें दो लोग अपने-अपने जीवन के अनुभवों के साथ आते हैं और एक-दूसरे के बेहतर साथी बनने की कोशिश करते हैं।
शादी और परिवार को लेकर पहले भी हुई हैं चर्चाएं
ब्रैडली कूपर और जीजी हदीद के रिश्ते को लेकर शादी की अटकलें पहली बार नहीं लगाई जा रही हैं। इससे पहले भी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कूपर भविष्य में शादी और परिवार को लेकर गंभीर सोच रखते हैं।
दोनों पहले से ही माता-पिता हैं। जीजी हदीद की पूर्व पार्टनर Zayn Malik के साथ एक बेटी खाई है। वहीं ब्रैडली कूपर अपनी पूर्व साथी Irina Shayk से हुई बेटी लीया के पिता हैं। ऐसे में दोनों के रिश्ते में एक 'ब्लेंडेड फैमिली' की संभावना को लेकर भी पहले चर्चा होती रही है।
फैंस कर रहे हैं आधिकारिक घोषणा का इंतजार
हाल के महीनों में दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। कूपर ने जीजी हदीद के महत्वपूर्ण आयोजनों में उनका समर्थन भी किया है,हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक प्रदर्शन से दूर रखा है।
जीजी हदीद ने हाल ही में पेरिस की अपनी छुट्टियों की तस्वीरें साझा की थीं,जिससे प्रशंसकों को उनकी निजी जिंदगी की कुछ झलकियां मिलीं। अब मैचिंग अंगूठियों के सामने आने के बाद फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या यह सिर्फ एक फैशन पसंद है या फिर इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को एक नए मुकाम तक पहुंचा दिया है। फिलहाल, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है।
Written By: Geeta Sharma