देशभर में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी परेशान कर रही है। लगातार बढ़ते गर्मी के असर के बीच मौसम विभाग ने राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने देशभर के 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, दिल्ली में बीते दिन यानी सोमवार से मौसम ठंड़ा हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5–7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 मार्च तक तापमान 4–6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि आज दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

छिटपुट बारिश होने की संभावना

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 मार्च तक छिटपुट से लेकर बारिश होने की संभावना है, साथ ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में 10 से 12 मार्च के दौरान छिटपुट गरज, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं IMD ने जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 मार्च को छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। फिलहाल बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से दर्ज किया गया है।

 Written By Toshi Shah