Ranbir Kapoor's Ramayana: निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित और अब तक की सबसे बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' (Ramayana) रिलीज से पहले ही रोज नए कीर्तिमान बना रही है। रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म न सिर्फ अपनी भव्य कहानी और स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है, बल्कि सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी बिजनेस डील्स के लिए भी सुर्खियां बटोर रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, टी-सीरीज (T-Series) के मालिक भूषण कुमार ने फिल्म के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स रिलीज से पहले ही अपने नाम कर लिए हैं।
म्यूजिक इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी डील
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी-सीरीज और रामायण के मेकर्स के बीच कई दौर की बैठकों के बाद यह ऐतिहासिक डील पक्की हुई है। भूषण कुमार और उनकी टीम ने फिल्म के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स के लिए मेकर्स को 75 करोड़ रुपये की एडवांस रकम दी है। हालांकि, यह रकम रिफंडेबल शर्तों के तहत दी गई है। किसी भी भारतीय फिल्म के केवल म्यूजिक राइट्स के लिए दी गई यह अब तक की सबसे भारी-भरकम रकम मानी जा रही है। म्यूजिक डील के इस आंकड़े को देखने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म के डिजिटल (OTT) और सैटेलाइट राइट्स भी सौ-दो सौ करोड़ के बड़े आंकड़े को पार करेंगे।
'शुभ ब्रह्म मुहूर्त' में आएगा ट्रेलर: जानें तारीख और समय
फैंस लंबे समय से रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में देखने का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर भी एक बेहद अनोखा और धार्मिक कदम उठाया है। ट्रेलर इसी गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को रिलीज होगा। मेकर्स ने कोई आम समय नहीं, बल्कि सुबह 4:15 बजे (शुभ ब्रह्म मुहूर्त) ट्रेलर जारी करने का ऐलान किया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "शुभ ब्रह्म मुहूर्त में, हम 30 जुलाई 2026, गुरुवार को सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में अपने ट्रेलर के साथ रामायण के आगमन का स्वागत करते हैं।
View this post on Instagram
दमदार स्टारकास्ट से सजी है 'रामायण'
निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस भव्य प्रोजेक्ट के दोनों हिस्सों पर पानी की तरह पैसा बहाया है। फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है।
रणबीर कपूर: भगवान श्री राम के मुख्य किरदार में।
यश (KGF फेम): रावण के शक्तिशाली किरदार में नजर आएंगे।
सनी देओल: हनुमान के रूप में एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं।
अन्य मुख्य कलाकार: फिल्म में रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल जैसे मंझे हुए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
और पढ़ें:
Written By Shailesh Yadav