टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
मनोरंजन

नहीं रहे 'गजनी' के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में हुआ निधन

Pradeep Rawat Death: आमिर खान की फिल्म 'गजनी' में विलेन का रोल प्ले करने वाले एक्टर प्रदीप रावत अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनका निधन हो गया है। एक्टर यशपाल शर्मा ने येे जानकारी दी।

नहीं रहे 'गजनी' के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में हुआ निधन
Pradeep Rawat Death

फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया, उनके निधन की जानकारी अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की, उन्होंने भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि 'गजनी' और 'लगान' के यादगार कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म जगत में शोक का माहौल है, प्रदीप रावत के निधन पर कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिनेता ब्रिजेंद्र काला ने इसे बेहद दुखद बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी, जबकि अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपना शोक व्यक्त किया। बता दें कि 21 जनवरी 1952 को जन्मे प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर में कई यादगार किरदार निभाए, उनकी पत्नी का नाम कल्याणी रावत है और उनके परिवार में दो बच्चे हैं।

विलेन के किरदारों से बनाई अलग पहचान

प्रदीप रावत ने हिंदी, तेलुगू, तमिल समेत कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई, उनकी पहचान खास तौर पर खलनायक की भूमिकाओं के लिए बनी। अभिनय की दुनिया में उन्हें शुरुआती पहचान बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' में अश्वत्थामा के किरदार से मिली। तेलुगू सिनेमा में उन्होंने वर्ष 2004 में फिल्म 'Sye' से कदम रखा। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्मों में लगातार काम किया। हाल के वर्षों में वह 'Waltair Veerayya' में डेविड के किरदार और 'Gaayapadda Simham' जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

हिंदी फिल्मों में भी छोड़ी गहरी छाप

प्रदीप रावत ने हिंदी सिनेमा में 1985 में फिल्म 'एतबार' से डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने 'मेरी जंग', 'समुंदर', 'अग्निपथ', 'बागी', 'राजकुमार', 'कोयला', 'दीवार', 'ग्रैंड मस्ती', 'सिंह इज ब्लिंग' और 'छावा' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। साल 2001 में रिलीज हुई 'लगान' में उन्होंने देवा सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं 2008 में आई आमिर खान और असिन स्टारर 'गजनी' में खतरनाक विलेन के रूप में उनका अभिनय उनके करियर के सबसे चर्चित किरदारों में शामिल रहा।

ये भी पढ़ें-बदले हुए लुक पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने 16 किलो वजन...

 

कई भाषाओं और टीवी धारावाहिकों में भी दिखाया अभिनय का दम

फिल्मों के अलावा प्रदीप रावत ने तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, ओड़िया, नेपाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी अभिनय किया। टेलीविजन पर भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 'महाभारत', 'तहकीकात', 'चंद्रकांता', 'युग', 'गुल सनोबर' और 'मिशन फतेह' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। प्रदीप रावत अपने दमदार अभिनय, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और यादगार खलनायक की भूमिकाओं के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

 

 

  Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो