सोमवार 23 मार्च को न्यूयॉर्क के ला गार्डिया पर बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एयर कनाड़ा एक्सप्रेस का एक विमान हवाई पर खड़े एक फायर ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत और 70 घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि विमान में 100 लोग सवार थे। वहीं गंभीर रूप से घायलों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर कराया गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल एयर कनाडा एक्स्प्रेस का एक प्लेन हवाई अड्डे पर खड़े दमकल वाहन से टकरा गया था। जिसकी वजह से विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। साथ ही 2 लोगों की मौत की भी खबर है। बताया जा रहा विमान में 100 लोग सवार थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक विमान की यह टक्कर रनवे 4 के पास हुई, जब एयर कनाडा की CRJ-900 फ्लाइट टैक्सीवे से गुजर रही थी। टक्कर के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और बचाव टीमें पहुंची। इसके साथ ही घयालों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मना करने के बाद भी नहीं रुका विमान
कहा जा रहा है कि मना करने के बावजूद ट्रक नहीं रुका और विमान से जा टकराया। इस हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं तो वहीं 2 लोगों की मौत होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल घटना के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। सभी उड़ानों को JFK हवाई अड्डा की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।
विमान में सवार थे यहूदी
आपको बता दें, हादसे से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने के लिए कहा था, फिर भी टक्कर हो गई। इस घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रोक दीं और जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही विमान में सवार लोगों की भी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार विमान में सवार ज्यादातर लोग यहूदी थे।
उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर किया गया डायवर्ट
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह विमान का अगला हिस्सा कई डिग्री तक ऊपर उठ गया। इससे साफ है कि हादसा बड़ा है। यही वजह है कि एयरपोर्ट अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। साथ ही उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है।
Writen By: Geeta Sharma