अगर घर में एलपीजी गैस खत्म हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन दिनों कई जगहों पर गैस की थोड़ी कमी देखी जा रही है, खासकर बाहर रहने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। लेकिन अच्छी बात यह है कि बिना गैस के भी आप कई स्वादिष्ट और हेल्दी चीजें आसानी से बना सकते हैं।

बिना गैस के झटपट बनाये ये चाट
अगर घर में गैस खत्म हो जाए तो सबसे पहले दिमाग में यही आता है कि अब क्या खाएं… लेकिन सच कहें तो बिना गैस के भी मजेदार खाना बनाना बिल्कुल आसान है। चाट और स्नैक्स ऐसे ऑप्शन हैं जो न सिर्फ जल्दी बन जाते हैं बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। आप स्प्राउट्स चाट, भेलपुरी, सेवपुरी, दहीपुरी, चना चाट या टमाटर चाट जैसी चीजें मिनटों में तैयार कर सकते हैं। हल्की भूख हो या कुछ चटपटा खाने का मन, ये सभी ऑप्शन हर बार काम आ जाते हैं।

हेल्दी रहना है तो सलाद है बेस्ट ऑप्शन
अगर आप कुछ हल्का और सेहतमंद खाना चाहते हैं, तो सलाद से बेहतर शायद ही कुछ हो। खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए गैस की जरूरत भी नहीं पड़ती। ककड़ी-टमाटर, गाजर-चुकंदर, मूंग स्प्राउट्स या पीनट सलाद जैसे कई आसान ऑप्शन हैं, जिन्हें आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं। ये न सिर्फ पेट के लिए हल्के होते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं—यानी स्वाद के साथ सेहत भी बनी रहती है।

दही और सैंडविच से बनाएं झटपट खाना
दही से बनी चीजें जैसे कर्ड राइस, कर्ड पोहा, रायता और फ्रूट योगर्ट आसानी से बन जाते हैं। इसके अलावा ग्रीन चटनी सैंडविच, दही सैंडविच या पनीर सैंडविच भी अच्छे विकल्प हैं, जिन्हें बिना गैस के बनाया जा सकता है।

मीठा और ड्रिंक्स से मिलेगी तुरंत राहत
मीठा खाने के लिए ड्राई फ्रूट लड्डू, नारियल-खजूर बॉल्स और पीनट-गुड़ लड्डू बना सकते हैं। वहीं लस्सी, छाछ, स्मूदी और लेमन ड्रिंक जैसे पेय पदार्थ भी बिना गैस के तैयार किए जा सकते हैं, जो आपको तुरंत ताजगी देते हैं।

Written by: Anushka sagar