एक तरफ मिडिल-ईस्ट में 15 दिनों से जंग जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉर्थ कोरिया भी युद्ध की तैयारी करना शुरू कर दिया है। नॉर्थ कोरिया ने आज यानी शनिवार को अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक मिसाइल दागी है।
साउथ कोरिया और जापान ने संदिग्ध मिसाइल की दी जानकारी
बता दें कि साउथ कोरिया के सेना और जापान सरकार ने इस संदिग्ध मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की है। इससे पहले उत्तर कोरिया ने 27 जनवरी को पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, साउथ कोरिया के 'ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' ने बताया कि नॉर्थ कोरिया ने पूर्व की दिशा में कम से कम एक अज्ञात वस्तु (संभव है कि प्रोजेक्टाइल मिसाइल) दागी है।
बैलिस्टिक मिसाइल होने की संभावना
जापान सरकार ने भी इस घटना पर कड़ी नजर रखी है। जापान की ओर से कहा गया कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई चीज बैलिस्टिक मिसाइल है। जापान के कोस्ट गार्ड ने बताया कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल समुद्र में गिर चुका है।
नॉर्थ कोरिया ने किया ताजा परीक्षण
नॉर्थ कोरिया का ये ताजा परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब साउथ कोरिया और अमेरिका अपना वार्षिक वसंत सैन्य अभ्यास 'फ्रीडम शील्ड' कर रहे हैं। नॉर्थ कोरिया अक्सर इन सैन्य अभ्यासों का विरोध करता है और इन्हें युद्ध की तैयारी मानता है। ऐसे में मिसाइल अमेरिका और साउथ कोरिया के युद्धाभ्यास के जवाब में नॉर्थ कोरिया अपनी सैन्य ताकत दिखाने की एक कोशिश की हैं।
Written By Toshi Shah