Oscar 2026 Red Carpet: अमेरिका के हॉलीवुड में स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस समय अवॉर्ड सेरेमनी जारी है। कार्यक्रम से पहले रेड कार्पेट इवेंट हुआ, जहां हॉलीवुड सितारों ने अपने शानदार अंदाज से महफिल में चार चांद लगा दिए। आइए देखते हैं उन सितारों की खास तस्वीरें, जिन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

निक जोनस के साथ नजर आईं प्रियंका
इस साल समारोह में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुईं। वह अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर दिखाई दीं। बता दें की प्रियंका ने व्हाइट साइड-स्लिट ड्रेस के साथ डायमंड जूलरी कैरी की थी, जबकि सिंगर निक जोनस ब्लैक सूट में नजर आए। दोनों की जोड़ी ने रेड कारपेट बिखेरे जलवे।

ब्लैक आउटफिट में दिखे लियोनार्डो डिकैप्रियो
हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो भी ऑस्कर समारोह में क्लासिक ब्लैक ब्लेजर पहनकर पहुंचे। उनके स्टाइलिश और सादगी भरे लुक ने सबका ध्यान खींचा।

व्हाइट गाउन में एमा स्टोन ने लूटी महफिल
हॉलीवुड एक्ट्रेस एमा स्टोन भी इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। रेड कार्पेट पर वह व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट अंदाज में नजर आईं।

ऑस्कर विजेता एड्रियन ब्रॉडी भी पहुंचे
दो बार ऑस्कर जीत चुके एड्रियन ब्रॉडी भी इस समारोह में शामिल हुए। बता दें कि वह अपनी पत्नी जॉर्जिना चैपमैन के साथ रेड कार्पेट पर नजर आए। ब्रॉडी ब्लैक सूट में दिखे, जबकि उनकी पत्नी रेड ड्रेस में काफी आकर्षक लग रही थीं।

ब्लैक गाउन में ऐनी हैथवे का ग्लैमरस अंदाज
98वें ऑस्कर अवॉर्ड में ऐनी हैथवे भी शामिल हुईं। उन्होंने ब्लैक फ्लोरल ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, जिसके साथ नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया।

 

क्रिस इवांस पत्नी के साथ आए नजर
'कैप्टन अमेरिका' के नाम से मशहूर क्रिस इवांस भी अपनी पत्नी अल्बा बैपटिस्टा के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे। रेड कार्पेट पर दोनों साथ में बेहद खुश और स्टाइलिश दिखाई दिए।

टिमोथी चालमेट का कूल अंदाज
टिमोथी चालमेट भी रेड कार्पेट पर अपने अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने व्हाइट सूट के साथ ब्लैक चश्मा लगाया था, जिसने उनके लुक को और भी कूल बना दिया।

ब्रूना मार्क्वेजीन ने खींचा सबका ध्यान
ब्राजीलियाई अभिनेत्री ब्रूना मार्क्वेजीन ने भी शाइनिंग गाउन और एलिगेंट लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 

 Written By - Namita Verma