Monalisa On Sanoj Mishra: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोसले इन दिनों काफी चर्चे में हैं। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी कर ली थी। जिससे से फिल्ममेकर सनोज मिश्रा भड़क गए थे। उन्होंने मोनालिसा की शादी को 'लव जिहाद' बता दिया था। इन सब के बीच अब मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए है।
मोनालिसा ने लगाए सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर बड़ा बयान दिया है। मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। अपने बयान में मोनालिसा ने कहा कि सनोज मिश्रा ने मुझे 10 बार गलत तरिके से टच किया। आगे कहा कि इस मामले की जानकारी अपने घरवालों को दी, फिर भी किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। ये बातें कहते हुए मोनालिसा फूट फूट कर रोने लगीं।
View this post on Instagram
सनोज मिश्रा हमारी मौत चाहता है: मोनालिसा
आगे मोनालिसा ने बताया कि अगर फरमान नहीं होता तो मेरी असलियत आप सब के सामने नहीं आती। उस दिन मैं सुसाइड करने वाली थी। फरमान ने मुझे सपोर्ट किया और कहा कि आप ऐसा मत करो, लड़ना सीखो, फरमान ने मुझे नई जिंदगी दी। मोनालिसा ने यह सवाल किया कि क्या सनोज मिश्रा ने मुझसे कोई एग्रिमेंट किया था कि मैं किसी और से शादी नहीं करूंगी। मैंने उनकी फिल्म पूरी कर दी। अपना कर्तव्य निभा दिया।
View this post on Instagram
मोनालिसा से ही सनोज ने लिए पैसे?
वहीं जब उनसे सवाल हुआ कि क्या आपको सनोज मिश्रा ने फिल्म में काम करने के लिए पैसे दिए? तो उन्होंने कहा, 'अरे उल्टे मेरे 50 हज़ार बाकी है सनोज मिश्रा पर, मैं लूंगी पैसे उनसे। उन्होंने पैसे नहीं दिए हैं। यहा तक अभी भी मेरी फैमिली को डरा रहा है। उ
Writen By: Geeta Sharma