जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz ने चीन में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Mercedes GLC EV का लॉन्ग-व्हीलबेस (LWB) वर्जन पेश किया है। बता दें कि इस मॉडल की सबसे खास बात इसका थ्री-रो सीटिंग लेआउट है, जिसमें कुल 6 लोग आराम से बैठ सकते हैं।

व्हीलबेस SUV

इस SUV का व्हीलबेस पहले से लंबा रखा गया है, जिससे केबिन में ज्यादा जगह मिलती है। खासकर दूसरी और तीसरी पंक्ति में बैठने वाले यात्रियों के लिए लेगरूम और कंफर्ट को बेहतर बनाया गया है, जो लंबी यात्राओं में काफी काम आता है।

जानिए बैटरी और रेंज के बारे में

बैटरी और रेंज की बात करें तो इसमें लगभग 85.5kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज होने पर करीब 680 से 700 किलोमीटर तक चल सकती है। इसके साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे कम समय में बैटरी को चार्ज किया जा सकता है।

इंटीरियर के बारे में

इंटीरियर की बात करें तो इसमें 2+2+2 सीटिंग अरेंजमेंट मिलता है। दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जिनमें हीटिंग, कूलिंग और मसाज जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा बड़ा डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ और हाई-एंड मटेरियल के इस्तेमाल से केबिन को मॉडर्न और शानदार बनाया गया है। सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह SUV काफी एडवांस है। इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाते हैं।

जानिए डिजाइन के बारे में

डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक स्टैंडर्ड GLC EV जैसी दिखती है, लेकिन इसका रियर सेक्शन ज्यादा लंबा है और दरवाजे बड़े दिए गए हैं, जिससे यह ज्यादा स्पेशियस और प्रैक्टिकल बनती है। फिलहाल यह मॉडल चीन के बाजार को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे अन्य देशों में भी पेश किया जा सकता है। भारत जैसे बाजारों में भी लॉन्ग-व्हीलबेस लग्जरी कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसकी एंट्री की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

Written By Toshi Shah