CM Yogi News: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक मौलाना पर सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। अब मौलाना के खिलाफ यूपी के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि मौलाना के खिलाफ 1 नहीं बल्कि 83 शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं। वहीं इस मामले को लेकर यूपी का हिंदू समाज सड़कों पर उतर आया है। कहा जा रहा कि यूपी पुलिस किसी भी वक्त मौलाना सलीम को गिरफ्तार कर सकती है।

मौलाना के खिलाफ करणी सेना का प्रदर्शन

सूत्रों के मुताबिक मौलाना अब्दुल्ला सलीम पर सीएम योगी की मां को गाली देने का आरोप लगा है। जिसके बाद मौलाना अब्दुल्ला सलीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ अब तक 83 थानों में FIR दर्ज कर ली गई है। यहां तक जगह-जगह मौलाना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसी खबर है कि मौलाना की गिफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ में राजपूत करणी सेना हजरतगंज चौराहे पर आज शाम 4 बजे मौलाना का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

जानें क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें, पूरा मामला बिहार के अररिया जिले का है। जहां मौलाना अब्दुल्ला सलीम हाल ही में गोहत्या के खिलाफ यूपी में बने कानून के खिलाफ बोल रहे थे। इसी बीच उन्होंने योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। इसे लेकर हिन्दू संगठनों की ओर से बुधवार को भी लखनऊ समेत UP के कई जिलों में प्रदर्शन कर सकती है।

मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने दी सफाई

वहीं अब मामले को बढ़ता देख मौलाना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए नया वीडियो स्टेटमेंट जारी किया है। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि वीडियो 2 साल पुराना है और उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। आगे बताया कि उन्होंने योगी की मां के बारे में कुछ नहीं कहा है।

'मेरी तकरीर गलत तरीके से किया गया पेश'

इसके अलावा मौलाना ने कहा- "मेरी तकरीर गलत तरीके से पेश की जा रही है। वो वीडियो रमजान के महीने का नहीं है बल्कि 4 मई 2024 का है। मैं वेदों का अध्ययन भी करता हूं, गीता वगैरह इन सब पर हमारी स्पीच भी होती हैं। मैंने कभी भी आपके किसी अकीदे को गलत तरीके से पेश नहीं किया है। मैं सम्मान करता हूं।"

 Writen By: Geeta Sharma