बॉलीवुड और देश के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का बीते दिन 94 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के आने के बाद फिल्म के जगत के कई सितारे उनके दुख में शामिल होने पहुंचे। जिसमें वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और मलाइका अरोड़ा समेत बी टाउन के तमाम सेलेब्स मनीष मल्होत्रा के घर उन्हें सांत्वना देने के लिए उमड़ पड़े।
ये बी टाउन के दिखें कपल
इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साथ नजर आए। इसके अलावा वरुण धवन अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। एक्ट्रेस नुसरत भरूचा, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर भी शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचीं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी शोक जताने पहुंचे थे, वहीं संजय कपूर और करण टैकर ने भी मनीष के घर पहुंचकर उन्हें हिम्मत दी।
आज हुआ अंतिम संस्कार
मनीष मल्होत्रा की टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार 20 मार्च को सुबह 10 बजे हुआ। यह अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रुज वेस्ट स्थित हिंदू श्मशान घाट में संपन्न हुआ। बयान में गरिमा मल्होत्रा के जीवन को “कृतज्ञता और प्रेम से भरी एक प्रेरणादायक यात्रा” बताया गया, जिसने परिवार और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत विरासत छोड़ी है।

मनीष मल्होत्रा की मां के निधन की खबर मिलते ही वरुण धवन अपनी पत्नी समेत फैशन डिजाइनर के घर पहुंचे।

परिणीति चोपड़ा अपने पॉलिटिशियन पति राघव चड्ढा संग मनीष मल्होत्रा की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं।

नुसरत भरुचा भी मनीष मल्होत्रा की मां के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी। नुसरत इस दौरान काफी उदास नजर आईं।

नेहा धूपिया भी अपने पति अगंद बेदी संग मनीष मल्होत्रा की मां के अंतिम दर्शनों के लिए आई थीं।

Written By Toshi Shah