भारत में Mahindra & Mahindra की डिफेंस यूनिट Mahindra Defence Systems लगातार सेना के लिए अत्याधुनिक और मजबूत वाहनों का विकास कर रही है। इसी क्रम में हाल ही में एक नई खास गाड़ी पेश की गई है, जिसे Mahindra ATV कहा जा रहा है। इस गाड़ी की झलक कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गई।

सेना की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया ये गाड़ी

यह ATV दरअसल Mahindra Thar Roxx पर आधारित है, लेकिन इसे पूरी तरह सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसे पहाड़ी इलाकों, घने जंगलों और रेगिस्तानी क्षेत्रों जैसे कठिन भूभाग पर आसानी से चलने के लिए तैयार किया गया है।

मिशन-रेडी व्हीकल है ये गाड़ी

यह गाड़ी एक टैक्टिकल यानी मिशन-रेडी व्हीकल है, जिसमें दिखावे से ज्यादा उपयोगिता पर जोर दिया गया है। इसमें मजबूत रोल केज, हैवी-ड्यूटी मेटल बंपर, अतिरिक्त टायर रखने की सुविधा और फ्यूल के लिए जरीकैन होल्डर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे युद्ध या विशेष ऑपरेशन के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

जानिए इंजन के बारे में

इंजन की बात करें तो इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो करीब 172 हॉर्सपावर और 400 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। यह ताकत इसे भारी लोड के साथ भी कठिन रास्तों पर सुचारु रूप से चलने में सक्षम बनाती है।

Raksha Triveni Sangam नामक कार्यक्रम किया गया था प्रदर्शित

इस वाहन को बेंगलुरु की कंपनी Prad 4x4 के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसे हाल ही में Raksha Triveni Sangam नामक कार्यक्रम में भी प्रदर्शित किया गया, जहां रक्षा क्षेत्र की नई तकनीकों को दिखाया जाता है।

चेयरमैन आनंद महिंद्रा कही ये बात

कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के अनुसार, इस गाड़ी में कोई भी हिस्सा केवल दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि हर कंपोनेंट का एक स्पष्ट उद्देश्य है। इसका मुख्य फोकस सुरक्षा, मजबूती और प्रदर्शन पर है।

Written By Toshi Shah