नई दिल्ली- भारत की राष्‍ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने आज 6 जुलाई 2026 को राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मोज़ाम्बिक, निकारागुआ, सूरीनाम, गैबॉन गणराज्य, मंगोलिया और बहामास के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए।


निम्‍नलिखित दूतों ने अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए जिसमे अरमांडो पेड्रो म्वीवाने जूनियर, मोज़ाम्‍बिक गणराज्य के उच्चायुक्त , नदेस्का इमारा कथबर्ट कार्लसन, निकारागुआ गणराज्य की राजदूत , हनीशा जयराम, सूरीनाम गणराज्य की राजदूत , ऑरेलियन-मार्सेल मिंत्सा एंगेमा, गैबॉन गणराज्य के उच्चायुक्त , डॉ. उल्ज़ीत लुव्सानजाव, मंगोलिया के राजदूत , पीटर निकोलस साइमोनेट, बहामास कॉमनवेल्‍थ के उच्चायुक्त थे ।


Retained by – M. Athar Uddin Munne Bharti