अमेरिका (America) के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर (Dolby Theater) में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड (oscar award) समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस साल पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ (One battle after another) को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। जबकि माइकल बी जॉर्डन (Michael B Jordan) को बेस्ट एक्टर और जेसी बकले (Jessie Buckley) को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। अभिनय श्रेणी में माइकल बी जॉर्डन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और जेसी बकले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया। समारोह के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को खास बनाया।

प्रियंका चोपड़ा भी ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर हुई शामिल

इस वर्ष भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी ऑस्कर समारोह में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। उन्होंने अभिनेता जेवियर बार्डेम के साथ मंच पर आकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड प्रस्तुत किया। इसी दौरान जेवियर बार्डेम ने मंच से युद्ध का विरोध करते हुए ‘नो वॉर’ का संदेश दिया और ‘फ्री फलस्तीन’ का समर्थन भी व्यक्त किया।

भारतीय फिल्म ऑस्कर में नहीं हुई नॉमिनेट

बात दें कि इस साल किसी भी भारतीय फिल्म को ऑस्कर में नॉमिनेशन नहीं मिला। भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को जरूर नॉमिनेशन मिला था, लेकिन वे पुरस्कार जीतने में सफल नहीं हो सकीं।

ईशा अंबानी भी ऑस्कर के रेड कार्पेट पर दिखीं

ऑस्कर समारोह के रेड कार्पेट पर भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पीरामल के साथ नजर आईं। ईशा अंबानी ने इस मौके पर वैलेंटिनो का विंटेज डिजाइनर गाउन पहना था, जिसमें शैम्पेन रंग के बेस पर फूलों की नाजुक कढ़ाई की गई थी। यह परिधान वसंत ऋतु से प्रेरित सौम्य और आकर्षक शैली को दर्शाता था।

  Written By Toshi Shah