कियारा आडवाणी, कृति सेनन से लेकर सौम्या टंडन तक ने इस इवेंट में खूब लाइम लाइट बटोरी। इन हसीनाओं के ग्लैमरस अंदाज ने लोगों का दिल जीत दिया।
कियारा आडवाणी
इस इवेंट में कियारा आडवाणी बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं, उन्होंने ब्राउन कलर का बॉडी-हगिंग गाउन पहना।इस आउटफिट में उनका पोस्ट-प्रेग्नेंसी ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रहा था, जिसे देखकर फैंस काफी प्रभावित हुए।

कृति सेनन
एक्ट्रेस कृति सेनन इस इवेंट में ग्रीन ड्रेस पहन कर पहुंची थीं, जिसमें वो ग्लैमरस के साथ-साथ काफी सिजलिंग भी लगीं।

रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह का का इस इवेंट में एक नया लुक देखने को मिला। फैंस को रकुल की न्यू हेयर स्टाइल बेहद पसंद आई।

शहनाज गिल
शहनाज गिल ने अपने स्टाइलिश लुक से फैंस के दिलों को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रेड आउटफिट में वो बेहद स्टनिंग लगीं।

हिना खान
हिना खान भी इस इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान वो अपने आउटफिट में काफी खूबसूरत लगीं।

अदिति भाटिया
इन दिनों केरला स्टोरी 2 फेम एक्ट्रेस अदिति भाटिया को भी इस इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस काफी सिजलिंग लगीं।

Written By Toshi Shah