बॉलीवुड की एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रानौत (Kangana Ranaut) ने सारा अली खान (Sara Ali Khan) से जुड़े बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर एफिडेविट विवाद पर बयान देकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में बीकेटीसी के अध्यक्ष ने कहा था कि केदारनाथ मंदिर में गैर-सनातनी और गैर-हिंदू व्यक्तियों को यात्रा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिसके बाद सारा अली खान को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि अगर सारा अली खान केदारनाथ मंदिर में जाना चाहती है तो उन्हें सनातनी होने का एफिडेविट देना होगा। कंगना रनौत का इस मुद्दे पर दिया बयान खूब वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत ने कही ये बात

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि “यहां हर व्यक्ति सनातनी है। सनातन का अर्थ ही ऐसा सत्य है जिसका न कोई आरंभ है और न अंत। अन्य धर्म अपेक्षाकृत नए हैं, जबकि सनातन शाश्वत है। ऐसे में सारा अली खान भी सनातनी ही हैं, तो उन्हें यह बात लिखने में संकोच क्यों होना चाहिए?” कंगना का यह बयान तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

सारा अली खान ने अभी तक नहीं दिया रिएक्शन

वहीं, एक्ट्रेस सारा अली खान अभी तक इस मुद्दे पर एकदम चुप नजर आ रही हैं। बीकेटीसी के अध्यक्ष और कंगना रनौत के बयान के बाद हर किसी को सारा अली खान के बयान का इंतजार है।

 Written By Toshi Shah