Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर उछाल देखने को मिला है। जिससे निवेशकों और ग्राहकों दोनों का ध्यान एक बार फिर सर्राफा बाजार की ओर खिंच गया है। 22 अप्रैल बुधवार को दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड और सिल्वर के भाव में उछाल देखा गया। देश की राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोना करीब 14,000 रुपये महंगा होकर 1,52,870 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह करीब 36,000 रुपये चढ़कर 2,48,710 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

कितनी बढ़ी सोने-चांदी के दाम

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और घरेलू स्तर पर मांग बढ़ने की वजह से सोने-चांदी के दामों में यह तेजी आई है। खास बात यह है कि पिछले 2-3 कारोबारी दिनों से इनकी कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी, जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन बुधवार को अचानक रुख बदल गया और कीमतें तेजी से ऊपर चढ़ गईं।

MCX  पर सोने और चांदी के दामों में उछाल

यदि वायदा बाजार की बात करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी के दामों में उछाल दर्ज किया गया है। सुबह करीब 10 बजे, 5 जून 2026 को एक्सपायर होने वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत में लगभग 15,000 रुपये की बढ़त हुई और यह 1,53,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह, 5 मई 2026 को एक्सपायर होने वाली चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में भी करीब 4,000 रुपये की तेजी आई और यह 2,48,658 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट

दूसरी ओर, भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का माहौल देखने को मिला, जिससे निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है। सोना और चांदी पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, खासकर तब जब इक्विटी बाजार में अनिश्चितता हो।

Written By: Geeta Sharma