LPG गैस सिलेंडर और कच्चे तेल का संकट दूर होता दिख रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान नहीं रोकेगा। बताया जा रहा कि भारतीय विदेश मंत्री और ईरानी विदेश मंत्री से बातचीत के बाद ईरान ने यह बड़ा फैसला लिया है।
बातचीत के बाद भारत को मिली छूट
बता दें, ईरान अमेरिका और यूरोपीय देशों के जहाजों के हॉर्मुज में कदम रखते ही उनपर हमला बोल रही है। वहीं अब भारतीय झंडे वाले जहाज बिना किसी रुकावट हॉर्मुज को पार करेंगे। बताया जा रहा ये छूट भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच उच्च स्तरीय बातचीत मिली है। इस खबर के आने के बाद भारत की विदेश नीति और बढ़ते प्रभाव का असर माना जा रहा है।
हॉर्मुज में अमेरिका और इजराइल के जहाजों पर प्रतिबंध
शुरूआती जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्री के फोन के बाद ईरान ने हॉर्मुज से भारत के झंडे वाले टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी है। बताया जा रहा अब भारत के 2 टैंकर, 'पुष्पक' और 'परिमल', हॉर्मुज से सुरक्षित गुजर रहे हैं। दुसरी तरफ अमेरिका, यूरोप और इजराइल के जहाजों को अभी भी वहां प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।
ईरान भारतीय झंडे वाले जहाज को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने देगा: सूत्र pic.twitter.com/dz6zWC5ANw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
भारत की विदेश नीति का कमाल
मिडिल ईस्ट में ईरान-अमेरिका-इजराइल जंग के बीच भारत की कूटनीति ने फिर कमाल दिखाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद ईरान ने भारत-ध्वजांकित तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है। हाल ही में एक थाईलैंड-ध्वजांकित जहाज पर हमला हुआ। इसमें कई जहाज ब्लॉक या हमलों का शिकार हुए हैं।
भारत में होगी गैस और तेल की पूरी आपूर्ति
ईरान के भारत-ध्वजांकित तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरे की अनुमति को भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। क्योंकि भारत में होर्मुज स्ट्रेट से वैश्विक तेल का करीब 20 फीसद हिस्सा गुजरता है। और इस तरह भारत ने ईरान के साथ संवाद बनाए रखते हुए खाड़ी से क्रूड ऑयल और LNG की आपूर्ति सुनिश्चित की है। इसके साथ ही भारत लगातार अपनी ऊर्जा सुरक्षित करने में लगा है।
Writen By: Geeta Sharma