धूम्रपान यानी सिगरेट पीना शरीर के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। लंबे समय तक सिगरेट का सेवन करने से फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, सही रणनीति और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ इस आदत को छोड़ा जा सकता है। अगर आप भी सिगरेट छोड़ने का मन बना चुके हैं, तो कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

सबसे पहले तय करें सिगरेट छोड़ने की तारीख
सिगरेट छोड़ने के लिए एक निश्चित दिन तय करना पहला कदम हो सकता है। उस तारीख के बाद धूम्रपान न करने का खुद से संकल्प लें। अपने फैसले की जानकारी परिवार और दोस्तों को दें, ताकि जरूरत पड़ने पर आपको उनका सहयोग और प्रोत्साहन मिल सके।

सिगरेट की इच्छा बढ़ाने वाली आदतों से बनाएं दूरी
कई लोगों में चाय, कॉफी, तनाव या दोस्तों के साथ समय बिताने के दौरान सिगरेट पीने की इच्छा बढ़ जाती है। ऐसे मौकों को पहचानें और उनसे बचने की कोशिश करें। जब भी सिगरेट पीने का मन करे, तो पानी पी सकते हैं, च्यूइंग गम चबा सकते हैं या थोड़ी देर टहल सकते हैं। इससे ध्यान भटकाने में मदद मिलती है।

खुद को व्यस्त रखें और करें नियमित एक्सरसाइज
रोजाना हल्की कसरत, योग या तेज कदमों से चलना तनाव कम करने में मदद करता है। इसके अलावा अपनी पसंद की गतिविधियों में समय बिताएं, जैसे किताब पढ़ना, संगीत सुनना या कोई नया हुनर सीखना। व्यस्त रहने से सिगरेट की तलब को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लें
अगर बार-बार कोशिश करने के बाद भी सिगरेट छोड़ना मुश्किल हो रहा है, तो डॉक्टर या तंबाकू मुक्ति विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर विकल्प हो सकता है। विशेषज्ञ जरूरत के अनुसार निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT), काउंसलिंग या अन्य उपचार की सलाह दे सकते हैं। किसी भी दवा का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के न करें।

तलब आने पर अपनाएं 4-D फॉर्मूला

सिगरेट पीने की इच्छा होने पर 4-D तरीका काफी मददगार हो सकता है।

Delay (थोड़ा इंतजार करें): सिगरेट की इच्छा होते ही तुरंत न पिएं, कुछ देर रुकने की कोशिश करें।

Deep Breathing (गहरी सांस लें): धीरे-धीरे गहरी सांस लेने से मन को शांत करने में मदद मिल सकती है।

Drink Water (पानी पिएं): पानी पीने से सिगरेट की तलब को कम करने में सहायता मिल सकती है।

Do Something Else (कुछ और काम करें): अपना ध्यान किसी दूसरे काम में लगाएं, जैसे टहलना, फोन पर बात करना या पसंदीदा संगीत सुनना।

सिगरेट छोड़ना एक दिन में संभव नहीं होता, लेकिन लगातार कोशिश और सही तरीके अपनाकर इस आदत से छुटकारा पाया जा सकता है। छोटी-छोटी कोशिशें आगे चलकर आपकी सेहत में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। चीजें, खट्टी चीजें, मैदे से बनी चीजें, ठंडी चीजें और मसालों का ज़्यादा इस्तेमाल करने से बचें। आपको दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीना है।