24 मार्च 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से कई राशियों के लिए बदलाव और मौके लेकर आया है। आज चंद्रमा की स्थिति कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में मजबूती दे सकती है, वहीं कुछ लोगों को धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत रहेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि
मेष राशि वालो को आज के दिन थोड़ा संभलकर चलना होगा। कामकाज में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालो के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रह सकता है। करियर में स्थिरता आएगी और आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने पर लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालो को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। काम में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन शांत रहकर आगे बढ़ेंगे तो स्थितियां संभल जाएंगी। सेहत का भी ध्यान रखें।

कर्क राशि
कर्क राशि वालो को आज के दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रिश्तों में समझदारी से काम लें और किसी भी बात को बढ़ने न दें। कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति बनी रहेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले हो जाए सावधान, आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से अनबन हो सकती है, इसलिए संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालो के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। काम में सफलता मिलेगी और नए अवसर सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहने के संकेत हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालो को आज साझेदारी और रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद हो सकता है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालो के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। काम में ध्यान बनाए रखें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि
धनु राशि वालो को आज अपने व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें, दिन बेहतर हो जाएगा।

मकर राशि
मकर राशि के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें।

कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से बातचीत मन को खुश कर सकती है।

मीन राशि
कुंभ राशि वालो के लिए आज का दिन नए विचार और योजनाएं लेकर आ सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और भविष्य के लिए नई दिशा मिल सकती है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TNP News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Written by: Anushka sagar