Crude Oil Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है। वहीं होर्मुज स्ट्रेट में व्यावसायिक जहाजों पर हमलों के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। 20 अप्रैल सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है। इसके साथ ही देश में 17 फीसदी इंपोर्ट में कमी आई हैं। 

बढ़ी ब्रेंट क्रूड की कीमतें

मिडिल ईस्ट तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर दिखने लगा हैं। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स में लगभग 6 प्रतिशत की बढ़त के साथ कीमत 88.93 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। ब्रेंट क्रूड के जून डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट में भी लगभग 5.63 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

 कच्चे तेल के आयात में भारी गिरावट

मिडिल ईस्ट जंग के वजह से भारत के तेल आयात पर भी दिखाई दे रहा हैं। मौजूदा हालात के वजह से देश में कच्चे तेल की खरीदारी में कमी आई है। जिससे सप्लाई से जुड़ी चुनौतियां सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, मार्च में भारत का कच्चे तेल का आयात पिछले साल की तुलना में करीब 17 फीसदी घट गया है।

बढ़ सकती है महंगाई की मार

वहीं अब कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर पेट्रोल और डीजल के दाम पर भी पड़ सकता है। अगर ईंधन महंगा हुआ तो इसका सीधा असर आम जनता के खर्च पर पड़ सकता हैं। इससे महंगाई का दबाव और बढ़ने की आशंका जताई है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना ने एक ईरानी कंटेनर जहाज पर कार्रवाई की। जिसके बाद मरीन बलों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। क्योंकि यह जहाज अमेरिकी नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।

Written By: Geeta Sharma