ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई। यह आग ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी, जिसके कारण अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है।
सीएम मोहन चरण माझी ने शोक व्यक्त किया
घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया और मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रभावित मरीजों को तुरंत सुरक्षित वार्ड में स्थानांतरित किया जाए तथा उनके इलाज में किसी तरह की बाधा न आए।
ओडिशा CMO ने कहा, "मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में आग लगने की दुखद घटना पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
मुख्यमंत्री ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए और अधिकारियों को प्रभावित…
25 लाख के मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
सीएम माझी ने अस्पताल में पीड़तों का हाल जाना
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री स्वयं अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात की, उन्होंने उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और स्वास्थ्य विभाग व अस्पताल प्रशासन को घायलों के उपचार में कोई कमी न रहने देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री माझी के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान ट्रॉमा आईसीयू और पहली मंजिल के आईसीयू में कुल 23 मरीज भर्ती थे। आग की चपेट में आने से पहले 7 मरीजों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के बाद 3 और मरीजों ने दम तोड़ दिया, उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर राहत और बचाव कार्य किया और कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।
#WATCH | ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कटक के SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में लगी आग पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मौके का दौरा किया, न्यायिक जांच के आदेश दिए और मरीज़ों को सुरक्षित शिफ्ट करने का निर्देश दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
मुख्यमंत्री ने हर मृतक के परिजनों के लिए… pic.twitter.com/JZOIyARNKC
हादसे की होगी जांच
सीएम ने स्पष्ट कहा कि इस घटना की न्यायिक जांच कराई जाएगी और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने भगवान जगन्नाथ से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
#WATCH | कटक: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "S.C.B. मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का जो ट्रॉमा केयर सेंटर है वहां संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण अग्निकांड हुआ। इस अग्निकांड में ट्रॉमा ICU और प्रथम मंजिल पर लगे ICU में 23 मरीजों का इलाज चल रहा था। अग्निकांड की चपेट में आने से… https://t.co/8EuCHUSk6N pic.twitter.com/VVRPoTPLZ9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
Written By Toshi Shah