भारतीय बाजार में लग्जरी और सुपरकारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए Ferrari ने अपनी नई सुपरकार को भारत में पेश कर दिया है। बता दें कि यह कार कंपनी की पॉपुलर सुपरकार SF90 Stradale की जगह लेने वाली है। नई Ferrari 849 Testarossa को शानदार डिजाइन, पावरफुल इंजन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। ये सुपरकार परफॉर्मेंस और लग्जरी दोनों के मामले में काफी खास मानी जा रही है।

Ferrari 849 Testarossa का दमदार इंजन

इंजन की बात करें तो Ferrari 849 Testarossa में कंपनी ने बेहद पावरफुल इंजन दिया है। इस सुपरकार में 4.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है। इसके साथ प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं। बता दें कि यह पूरा सिस्टम मिलकर करीब 1030 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। इतनी ज्यादा पावर के कारण यह कार बेहद तेज और दमदार परफॉर्मेंस देती है। इस कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे ड्राइविंग और भी स्मूद हो जाती है। इस सुपरकार की टॉप स्पीड करीब 330 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। कंपनी का कहना है कि इसकी स्पीड 0 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंचने में इसे लगभग 6.3 सेकेंड का समय लगेगा।

Ferrari 849 Testarossa के खास फीचर्स

Ferrari की इस नई सुपरकार में कई मॉडर्न और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कार में 16 इंच का बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिससे ड्राइवर को जरूरी जानकारी आसानी से मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले भी दिया गया है। यह सिस्टम वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है, जिससे स्मार्टफोन को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। कार में 7 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है, जो बेहतर साउंड क्वालिटी देता है। इसके साथ प्रीमियम इंटीरियर, मॉडर्न डिजाइन और एलईडी हेडलाइट्स जैसे कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं।

Ferrari 849 Testarossa की कीमत

Ferrari ने इस सुपरकार की कीमत की बात करें तो शुरुआती कीमत भारत में लगभग 10.37 करोड़ रुपये रखी है। हालांकि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कार में कई कस्टमाइजेशन भी करवा सकते हैं। अगर कोई ग्राहक एक्स्ट्रा फीचर्स या खास डिजाइन चुनता है तो कार की कीमत और भी ज्यादा हो सकती है। बता दें कि Ferrari 849 Testarossa मुख्य रूप से Lamborghini Revuelto को सीधी टक्कर देगी। 1035 bhp की पावर वाली यह प्लग-इन हाइब्रिड सुपरकार McLaren 750S और Aston Martin Valhalla जैसी हाई-परफॉर्मेंस कारों के लिए भी कड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

   Written By Toshi Shah