बॉलीवुड सुपरस्टार Aamir Khan एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले आमिर खान ने साफ कहा था कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी और दर्शकों से इसे केवल सिनेमाघरों में देखने की अपील की थी। लेकिन अब फिल्म की थिएटर रिलीज के लगभग आठ महीने बाद इसकी डिजिटल रिलीज का ऐलान कर दिया गया है, जिससे फैंस हैरान रह गए हैं।

'1 टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी'

दरअसल, Aamir Khan Productions के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया—'1 टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी।' इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई और फैंस आमिर खान के पहले दिए गए बयान को याद करने लगे।

सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी फिल्म

खास बात यह है कि आमिर खान और Genelia Deshmukh (जेनेलिया डिसूजा) स्टारर यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर रिलीज की जाएगी। हालांकि अभी तक फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। प्रोडक्शन हाउस की पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने कमेंट करके रिलीज डेट के बारे में पूछा। इसी दौरान एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए SonyLIV की ओर से लिखा गया कि दर्शक लेटेस्ट अपडेट के लिए उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े रहें। इससे साफ है कि फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट जल्द ही सामने आ सकती है।

पहले किया था OTT रिलीज से इनकार

जब Sitaare Zameen Par सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, उस समय Aamir Khan ने कई इंटरव्यू में कहा था कि वे अपनी इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज नहीं करेंगे। उनका मानना था कि फिल्में थिएटर में देखने का अनुभव अलग होता है और दर्शकों को उसी अनुभव का आनंद लेना चाहिए। लेकिन अब फिल्म की डिजिटल रिलीज के ऐलान ने कई फैंस को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे आमिर के फैसले में बदलाव बता रहे हैं, तो कुछ इसे फिल्म की पहुंच बढ़ाने की रणनीति मान रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

Sitaare Zameen Par एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी पर आधारित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक बास्केटबॉल कोच और कुछ खास बच्चों की प्रेरक यात्रा को दिखाया गया है। फिल्म में ह्यूमर, इमोशन और मोटिवेशन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। अब फैंस बेसब्री से उस तारीख का इंतजार कर रहे हैं, जब यह फिल्म SonyLIV पर स्ट्रीम होगी और वे इसे घर बैठे देख सकेंगे।

Writen By: Geeta Sharma