Eid-Ul-Fitr: आज 21 मार्च 2026 को Eid-ul-Fitr का जश्न पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पवित्र महीने रमजान के रोज़ों के बाद मुस्लिम समुदाय इस खास दिन को खुशी और उमंग के साथ सेलिब्रेट कर रहा है। आपको बता दें कि इस खास मौके पर हर साल की तरह बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। अक्षय कुमार और अल्लू अर्जुन सहित कई स्टार्स ने अपने चाहने वालों के लिए खास ईद मैसेज शेयर कर इस त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने अपने X अकाउंट अपने चाहने वालों के लिए खास ईद की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सभी को ईद मुबारक। सभी के जीवन में खुशी और शांति की प्रार्थना करता हूं।

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने एक्स पर पोस्ट कर अपने फैंस को ईद के मौके पर बधाई देते होए लिखा, 'ईद मुबारक आपको और आपके प्रियजनों को खुशियों, अच्छी सेहत और समृद्धि की शुभकामनाएं।'

कमल हासन

साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने ट्वीट किया, 'ईद-उल-फितर मना रहे हमारे मुस्लिम भाई-बहनों को रमजान की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि सच्ची नेकी वह दयालुता है, जो भूखों को खाना खिलाती है और जरूरतमंदों के आंसू पोंछती है।'

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने भी फैंस को ईद के मौके पर बधाई देते X पर ट्वीट किया, 'हमारे घर प्यार से भरे रहें, हमारे दिल और भी भरे रहें और हमें हमेशा साथ बैठने, खाना खाने और हमारे पास जो कुछ भी है उसके लिए शुक्रगुजार होने की वजहें मिलें। प्यार और शांति के लिए प्रार्थना। ईद मुबारक'

जूनियर एनटीआर

RRR स्टार जूनियर एनटीआर ने एक्स पर पोस्ट किया, 'ईद मुबारक आपको प्यार, साथ और अपने प्रियजनों के साथ खूबसूरत पलों की शुभकामनाएं।'


इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारे जैसे अनुपम खेर, सनी देओल, शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स ने भी फैंस को ईद की बधाई दी है।

Written By - Namita Verma