Drishyam 3: फैंस को मोहनलाल की आने वाली फिल्म के लिए अब थोड़ी देर और इंतजार करना होगा। खबर है कि फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। सोमवार को अभिनेता ने अपने एक्स (X) अकाउंट के जरिए इस हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी दी। इस फिल्म में मोहनलाल जॉर्जकुट्टी नाम के टीवी केबल ऑपरेटर का किरदार निभा रहे हैं।

एक्टर ने एक्स पर दी जानकारी

'दृश्‍यम 3' के पोस्‍टपोन होने की खबर साझा करते हुए मोहनलाल ने X पर एक नया पोस्‍टर शेयर करते हुए लिखा, 'दृश्यम 3' अब 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन मोहनलाल का जन्मदिन भी है। मोहनलाल ने एक नई पोस्ट के जरिए रिलीज की नई तारीख शेयर की। कैप्शन में लिखा था, 'अतीत कभी चुप नहीं रहता। वह बस इंतजार करता है। जॉर्जकुट्टी आ रहा है। 21 मई 2026 को दृश्यम 3 दुनिया भर में रिलीज होगी।'

कई भाषाओं में बना रीमेक

बता दें कि ‘दृश्यम 2’ इस लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है, जिसमें जॉर्जकुट्टी की कहानी दिखती है जो पुलिस से एक बड़ा राज छिपाने की कोशिश करता है। इससे पहले ‘दृश्यम’ (2013) और ‘दृश्यम 2’ (2021) ने पूरे भारत में धमाल मचाया था। इन फिल्मों का रीमेक हिंदी, सिंहली, मैंडरिन और कोरियाई जैसी कई भाषाओं में भी बनाया गया है।

Drishyam 3 Movie Release Date: टीजर के साथ अजय देवगन ने बड़ी घोषणा, 2  अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज दृश्यम 3 | Times Now Navbharat

‘दृश्यम 3’ की शूटिंग पूरी, जानें मुख्य कलाकार

राइटर-डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने पिछले साल दिसंबर में ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग पूरी कर ली थी। आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में मोहनलाल फिर से अपने प्रसिद्ध किरदार जॉर्जकुट्टी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अन्य प्रमुख कलाकारों में मीना रानी जॉर्ज के रूप में, अंसिबा हसन अंजू जॉर्ज के रूप में, एस्थर अनिल अनुमोल (अनु) जॉर्ज के रूप में, आशा शरत गीता प्रभाकर के रूप में, सिद्दीकी प्रभाकर के रूप में, मुरली गोपी IG थॉमस बास्टिन IPS के रूप में और केबी गणेश कुमार CI फिलिप मैथ्यू के रोल में दिखाई देंगे।

दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब मोहनलाल के जन्मदिन पर रिलीज होगी फिल्म;  एक्टर ने एक्स पर दी जानकारी - Drishyam 3 Release Date Postponed Mohanlal  Film Will Now Hit Theatres

अजय देवगन की अलग हिंदी 'दृश्यम 3', अक्टूबर में होगी रिलीज

इसके अलावा, अजय देवगन ने हिंदी में ‘दृश्यम 3’ को एक अलग कहानी के साथ पेश करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, कमलेश सावंत और ऋषभ चड्ढा भी नजर आएंगे। इस बार जयदीप अहलावत भी फिल्म का हिस्सा हैं, जबकि पिछली फिल्म में अक्षय खन्ना थे।

Written By - Namita Verma