Delhi Fire News: दिल्ली के इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत और कई लोगों की इस घटना में गंभीर रूप से झुलसने की भी खबर हैं। बताया जा रहा कि बिल्डिंग के अंदर फंसे लोग खुद की जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे थे। हालांकि सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
पालम कॉलोनी में है बिल्डिंग
कहा जा रहा कि बिल्डिंग इलाके में पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 में है। इसमें राजेंद्र कश्यप का पूरा परिवार रहता है। वहीं राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी है और यह पूरी बिल्डिंग उनकी ही है। जिसकी बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और दूसरे व्यवसाय चलते हैं। ऊपर के फ्लोर में उनका परिवार रहता हैं।
#UDPATE दिल्ली पुलिस के अनुसार आग लगने की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। https://t.co/CkYzQaP382
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
मौके पर मौजूद चश्मदीद ने क्या कहा?
पालम कॉलोनी के एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जिसमें 6 लोगों की मौत होने की आशंका जताई गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं अब इस घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि लगभग 6:45 पर उन्होंने आग देखी और उनके पिता ने फायर की टीम को कॉल किया। आग काफी तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। करीब 6 से 7 लोग बालकनी में नजर आ रहे थे, जो चिल्ला रहे थे। फायर की टीम की हाइड्रोलिक मशीन काफी देर से खुली। फायर की टीम भी आधा घंटा देरी से आई। 6 से 7 लोगों को जले हालत में बाहर निकल गया। इस बिल्डिंग में 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है।
एक बच्चे की हालत नाजुक
आगे चश्मदीद ने कहा कि एक बच्चा ऊपर से नीचे गिर गया जिसको चोट लगी है, जबकि एक पुरुष फायर की सीडी से स्लिप होकर के नीचे गिरा उसको भी चोट लगी है। 5 से 6 लोगों को जली हालत में बाहर निकल गया है, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Writen By: Geeta Sharma