Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक निजी अस्पताल प्रेमिका के भाइयों ने प्रेमी युवक के सिर में गोली मार दी और अस्पताल स्टाफ पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मचा गया। फिलहाल अभी पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
क्या है पूरा माजरा?
वहीं इस मामले पर SSP अलीगढ़, नीरज जादौन ने बताया कि युवक की पहचान वेदपाल के रूप में हुई है। गौरतलब है कि वेदपाल का जिला मथुरा की एक युवती से पिछले 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब 3 फरवरी को युवती की शादी के दौरान वेदपाल ने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। जिससे गुस्साए लड़की पक्ष ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। 15 दिन जेल में रहने के बाद वेदपाल जमानत पर बाहर आया था।
अस्पताल में हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक लड़की पक्ष ने वेदपाल की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वेदपाल के हाथों में चोटे आई थी,जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा था। बताया जा रहा कि अस्पताल मैरिस रोड स्थित है। जहां हमलावरों ने पहले अस्पताल की रेकी की, फिर सीधे वार्ड में घुसकर युवक के सिर में गोली मार दी। वहीं युवक की हालत देखते हुए उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
हमलावर निकला पुलिसकर्मी
इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा कि युवक पर हमला करने वाला हमलावर खुद यूपी पुलिस में है। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया है। लड़की के पिता बागपत में यूपी पुलिस में ड्राइवर के पद पर तैनात हैं। फिलहाल हमलावर भाइयों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
Writen By: Geeta Sharma