UP Government 9 Years: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार को आज यानी बुधवार को 9 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हों और वे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं, साथ ही, यूपी में कानून व्यवस्था और दंगा-मुक्त प्रदेश बनने पर भी तारीफ की।
उत्तर प्रदेश को मिली नई पहचान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 9 साल में सरकार ने जो भी काम किए, चाहे सुरक्षा के लिए, चाहे रोजगार के लिए, चाहे वेलफेयर स्कीम जिससे वंचितों को लाभ मिले। महिला कल्याण क्षेत्र में जो कार्य हुए, आस्था को सम्मान देने के जो कार्य हुए, इन्हीं से उत्तर प्रदेश को नई पहचान मिलनी प्रारंभ हुई। इस 9 वर्ष की अलग-अलग थीम पर इस नवरात्र में चर्चा परिचर्चा हो।
28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन
सीएम योगी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के 28 मार्च को उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया है। यही तो वो प्रदेश है, इस समय रमजान ईद के साथ नवरात्र भी मनाया जा रहा है, कहीं कोई हलचल है क्या? शालीनता के साथ सारे पर्व त्योहार मनाए जा रहे हैं। पिछली सरकारों ने दंगाइयों के काल पीएसी को समाप्त कर दिया था, हमने उनकी 34 कंपनियों को पुनर्जीवित करके, पहली बार 3 महिला बटालियन की भी स्थापना की।
#WATCH लखनऊ | उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हमने PM मोदी को 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का न्योता भेजा है..." pic.twitter.com/fx4CSOblSK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
2017 के पहले तो CM नहीं जाते थे नोएडा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले, आज जो लोग हमारी आस्था को अंधविश्वास बोलते थे, वे नोएडा नहीं जाते थे क्योंकि उनको लगता था नोएडा जाएंगे तो कुर्सी से उतर जाएंगे। जब मैं आया, मुख्यमंत्री बना, मुझे मुख्यमंत्री का दायित्व दिया गया, तो मैंने कहा भी नोएडा जाएंगे। तब लोगों ने कहा मुख्यमंत्री नोएडा जाता है तो हट जाता है। मैंने कहा भी कुर्सी बाद में जाए या आज ही चली जाए, लेकिन मुख्यमंत्री नोएडा जाएंगे।
पिछले 9 साल में तेजी से बढ़े उद्योग
सीएम योगी ने कहा कि याद करिए 2017 के पहले, 1947 से लेकर के 2017 तक उत्तर प्रदेश के अंदर बामुश्किल से 14 हजार से भी कम उद्योग थे और आज अब तक हमारे पास 31 हजार तो बड़े उद्योग लग चुके हैं। 96 लाख एमएसएमई यूनिट हैं, यूपी के अंदर आज के दिन पर कार्यरत हैं। एमएसएमई यूनिट में 3 करोड़ 11 लाख से ज्यादा लोग कार्य कर रहे हैं।
आज यूपी में कोई दंगा या तनाव नहीं
सीएम बोले कि 9 एक शुभ अंक है, यह पूर्णता का परिचायक है। सरकार के 9 साल पूरे होने पर शालीनता के साथ सब पर्व मनाए जा रहे हैं, कोई डर नहीं है। यूपी में पिछली सरकार में भर्ती नहीं होती थी। 9 साल पूरे हो रहे हैं और हमने 9 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया। कल से त्यौहार शुरू हो रहे हैं। कोई दंगा नहीं, कोई तनाव नहीं कोई कर्फ्यू नहीं। ये अच्छे लॉ एंड आर्डर का असर है।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कल से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इस दौरान रमजान का महीना भी चल रहा है। परसों अलविदा की नमाज होगी और 20 या 21 को ईद भी हो सकती है। कहीं कोई हलचल है क्या? शालीनता के साथ सारे पर्व और त्योहार मनाए जा रहे हैं कहीं कोई… pic.twitter.com/FsU16lgYSY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
AI की मदद से मौत के कारणों का पता लगाया
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं केवल एक उदाहरण दूंगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पर्याप्त जल संसाधन है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस से प्रतिवर्ष हजारों मौतें होती थीं। इन हजारों मौतों का परिणाम वहां पर प्रति वर्ष जब हम लोगों ने इन सभी आंकड़ों को लेकर के एआई टूल के माध्यम से इसकी एनालिसिस की तो पता लगा कि खुले में शौच और अशुद्ध पेयजल के कारण ये मौतें हो रही हैं।
Written By Toshi Shah