अभी तक आपने पुलिस को छापेमारी करते हुए सुना होगा, लेकिन राजधानी दिल्ली में पुलिस पर ही छापेमारी की गई है। दरअसल, ममला है शुक्रवार रात का है जब सीबीआई ने दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में छापेमारी के बाद एक हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत मांगने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है की हेड कॉन्स्टेबल की गिरफ्तारी के अलावा फिलहाल दो अन्य पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। यह रिश्वत इलाके में सट्टा चलाने की अनुमति देने के लिए दी जा रही थी।

2 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

सीबीआई के मुताबिक, 10 मार्च को इंस्पेक्टर दीपक फलस्वाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी, ताकि एजेंसी में उनके खिलाफ दर्ज शिकायत पर कोई कार्रवाई न हो। आपको बता दें की सुनवाई के दौरान आरोपी ने जमानत याचिका दायर की, जबकि सीबीआई ने उसकी न्यायिक हिरासत की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए शनिवार की तारीख तय की। बचाव पक्ष ने न्यायिक हिरासत के अनुरोध का विरोध किया और उस पर अपने तर्क पेश किए।

आरोपी पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिल के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें तुरंत सस्पेंड कर उनकी विभागीय जांच शुरू कर दी। थाने के SHO की लापरवाही को देखते हुए उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। फिलहाल, अडिशनल SHO थाने का संचालन संभाल रहे हैं।

क्या था पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कल रात लगभग आठ बजे थाने में तैनात दो हेड कॉन्स्टेबल इलाके में सट्टा चलवाने वाले से रिश्वत ले रहे थे। उन्होंने सट्टा संचालक से 20 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद सीबीआई की टीम ने मौके पर रेड की और आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक पूछताछ में पता चला कि उन्होंने इलाके में सट्टा चलाने की अनुमति देने के एवज में यह राशि ली थी।

Written By - Namita Verma.