Viral News:  वाराणसी के राजघाट नमो घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग गंगा नदी के बीचों बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस दौेरान  बचा हुआ खाना वो नदी में डाल रहे हैं, जिसमें हड्डियां भी शामिल थीं। वहीं इस वीडियो के सामने आते ही बवाल मचा गया है। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष समुदाय के कुछ युवकों को गिरफ्तार किया है।

गंगा नदी में फेंका गया इफ्तार पार्टी का जूठा खाना

वहीं वीडियो सामने आने के बाद इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। लोगों ने इसे गंगा की पवित्रता के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक नाव पर इकट्ठा होकर इफ्तार कर रहे हैं और बचा हुआ खाना नदी में डाल रहे हैं।

कोतवाली थाने में दर्ज हुई शिकायत

अब इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। आगे उन्होंने यह भी आरोप लागाया कि विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने गंगा के बीच नाव पर इफ्तार करते हुए न केवल मांसाहारी भोजन किया, बल्कि उसका बचा हुआ हिस्सा नदी में फेंककर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच के बाद 14 आरोपी गिरफ्तार

इफ्तार पार्टी की वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत जायसवाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के गिरफ्तारी की बात FIR में कही। इसके बाद वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू हुई। जांच के बाद पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Writen By: Geeta Sharma