Potato Battery: अब आपके घर को रोशन करने का राज सिर्फ बिजली के तारों में ही नहीं बल्कि आपके किचन में रखी एक साधारण सब्जी में है। जी हाँ वैज्ञानिकों की एक दिलचस्प रिसर्च ने बताया है की मात्र 8 मिनट तक उबला हुआ एक आलू आपके घर के बल्ब को पूरे एक महीने तक जलाए रखने की शक्ति रखता है। आपको यह अभी सुनने में अजीब लग रहा हो साथ ही किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसा लग रहा होगा, लेकिन हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ यरूशलेम के रिसर्चर्स में एक ऐसी टेक्नोलॉजी खोजी है की जिससे आलू एक ग्रीन बैटरी की तरह काम कर सकता है।

यहा जाने कैसे काम करती है ये जादुई 'पोटैटो बैटरी'

हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ यरूशलेम के वैज्ञानिकों के अनुसार अगर आप एक साधारण आलू को 8 से 10 मिनट तक उबालते हैं तो उसके अन्दर मौजूद सेल्स यानी ऊतक टूटने लगते हैं। इससे आलू के अन्दर बिजली का प्रतिरोध (Resistance) कम होने लगता है और इलेक्ट्रॉन आसानी से बहने लगते हैं। वैज्ञानिकों की रिसर्च में यह भी पाया गया कि उबले हुए आलू से कच्चे आलू की तुलना में 10 गुना ज्यादा बिजली पैदा की जा सकती है। आपको बता दें की इस रिसर्च का जिक्र Smithsonian Magazine में भी हुआ है।

क्या असल में रिसर्च के मुताबिक जल सकता है बल्ब?

बता दें की रिसर्च के मुताबिक अगर एक साथ कई उबले हुए आलू के स्लाइस को एक सीरीज में जोड़ा जाए तो यह सर्किट एक कम ऊर्जा वाले एलईडी बल्ब को 30 दिनों से भी ज्यादा समय तक रोशन कर सकता है। जब तक आलू पूरी तरह सड़ नहीं जाता तब तक यह बिजली पैदा करता रहेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक आलू के अंदर खुद की कोई बिजली नहीं होती है, बल्कि यह एक इलेक्ट्रोलाइट या साल्ट ब्रिज के जैसे काम करता है। टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार जब आलू में एक जिंक की कील और तांबे का सिक्का लगाया जाता है तो केमिकल रिएक्शन शुरू हो जाता है। आलू में मौजूद फास्फोरिक एसिड के साथ जिंक का रिएक्शन होता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकलते हैं। यही इलेक्ट्रॉनों का बहाव तार के जरिए LED बल्ब तक पहुंचता है और उसे रोशन करता है।

Written By - Namita Verma