BJP Candidates List 2026: असम में आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसके लिए सभी राजनीति दलों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में 19 मार्च गुरूवार को भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। जानकारी है कि बीजेपी ने कुल 88 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। सबसे बड़ी बात की भाजपा ने एक ही बार उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी किया है। बता दें, सीएम हिंमता सरमा ने पहले ही कहा था कि बीजेपी सभी उम्मीदवारों की लिस्ट एक ही बार में जारी करेगी और ऐसा ही हुआ है। वहीं असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले है।
हाई-प्रोफाइल सीट चुनाव से लड़ेंगे बोरदोलोई
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई 18 मार्च को भाजपा में शामिल हुए। जिसका इनाम भाजपा ने आज दे दिया है। बताया जा रहा कि लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं दिसपुर असम की सबसे प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल सीट मानी जाती है। दूसरी तरफ सीएम हिमंता खुद जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि ये उनकी पुरानी सीट है और वह यहां से लगातार मजबूत प्रदर्शन करते आए हैं।
नए उम्मीदवारों को मिली जगह
इस लिस्ट में कुछ नए और युवा चेहरे तो कई पुराने विधायक शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही महिलाओं और आदिवासी इलाकों को भी अच्छी जगह दी गई है। वहीं पूरी लिस्ट में नाम जैसे, अश्विनी राय सरकार (गोलकगंज), उत्तम प्रसाद (धुबरी), माधवी दास (बिरसिंग जारुआ) और अंत में बिजॉय मालाकार (रामकृष्ण नगर) तक शामिल हैं।
भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे, प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला। pic.twitter.com/8t4fP3DyL9
88 उम्मीदवारों के नामों को मिली मंजूरी
19 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में बैठक की। इस बैठक में 88 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी गई। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य सदस्य मौजूद थे। लिस्ट में हर सीट का नंबर, विधानसभा का नाम और उम्मीदवार का पूरा नाम लिखा है।
Writen By: Geeta Sharma