Arvind Kejriwal News: मिडिल ईस्ट में युध्द अभी भी जारी है। इस जंग का असर अब भारत पर भी देखते को मिल रहा है। आपको बता दें, कि देश के कई राज्यों में LPG सिलिंडर की भारी किल्लत हो रही है। इतना ही नहीं LPG सिलिंडर की कीमते भी बढ़ गई है। वहीं अब इसपर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। बयान में उन्होंने LPG सिलिंडर की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
होर्मुज से 60 प्रतिशत LPG का इंपोर्ट: केजरीवाल
बता दें, अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे देश में जितनी LPG की खपत है, उसका 60 प्रतिशत इंपोर्ट होता है और उस 60 प्रतिशत का 90 प्रतिशत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आता है। अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भारत के लिए बंद हो गया है। जिस वजह से 50-55 प्रतिशत LPG की सप्लाई कम हो गई है।'
'सरकार ने रेस्तरां-होटलों को LPG सप्लाई बंद की'
केजरीवाल का ऐसा दावा है कि सरकार ने रेस्तरां और होटलों को LPG सप्लाई बंद कर दी है। अचानक सप्लाई बंद होने के वजह से उनके पास एक-दो दिन का भी स्टॉक नहीं बचा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'मुंबई में 20 प्रतिशत होटल और रेस्तरां पहले ही बंद हो चुके हैं और अगले 2 दिनों में 50 प्रतिशत बंद होने जा रहे हैं। यहां तक दिल्ली-NCR में भी हजारों होटल-रेस्तरां आने वाले दिनों में बंद हो सकते हैं।'
LPG सिलिंडर की किल्लत पर केजरीवाल ने जताई चिंता
इसके साथ ही केजरीवाल ने यह भी बताया कि अगर ऐसा ही रहा तो जल्द लोगों को अपनी शादियां पोस्टपोन करनी पड़ेंगी। आगे कहा कि 'गुजरात के मोरबी में 600 से ज्यादा इंडस्ट्रीज हैं, जिनमें से 170 बंद हो चुकी हैं और 1 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। पूरे देश में लोगों के बेरोजगार होने का खतरा बना हुआ है।'
बाजार में जमकर हो रही कालाबाजारी: केजरीवाल
अंत में अरविंद केजरीवाल ने घरेलू और कमर्शियल LPG के बढ़े दाम का जिक्र करते हुए कहा बाजार में अब कालाबाजारी जमकर हो रही है। ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। वहीं केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, और कहा है कि आर्थिक और सामाजिक संकट गहरा सकता है।
Writen By: Geeta Sharma