टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
मनोरंजन

अगस्त के पहले हफ्ते में OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, देखें पूरी रिलीज लिस्ट

ओटीटी पर ये हफ्ता काफी शानदार रहने वाला है। दरअसल इस वीक रोमांटिक ड्रामा से लेकर सस्पेंस थ्रिलर तक अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में-सीरीज रिलीज हो रही हैं।

अगस्त के पहले हफ्ते में OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, देखें पूरी रिलीज लिस्ट
OTT Release

अगस्त का पहला हफ्ता शुरू होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का तगड़ा डोज मिलने वाला है। 3 अगस्त से 9 अगस्त 2026 के बीच कई बड़ी फिल्में, वेब सीरीज और रियलिटी शो रिलीज हो रहे हैं। इस हफ्ते दर्शकों को रोमांस, थ्रिलर, मिलिट्री ड्रामा, इन्वेस्टिगेशन और म्यूजिक रियलिटी जैसे अलग-अलग जॉनर का भरपूर मनोरंजन मिलेगा। अगर आप नई रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां इस सप्ताह की प्रमुख ओटीटी रिलीज की पूरी जानकारी दी गई है।

मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। अब यह फिल्म 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। कहानी 95 वर्षीय ईश्वर सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने जीवन के अंतिम दौर में अपने पहले प्यार और पुराने शहर की यादों में खोए रहते हैं। उनके पोते निर्वैर की कोशिश रहती है कि वह दादा के अतीत को समझ सके। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Main Vaapas Aaunga First Review: 'मैं वापस आऊंगा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, इस  एक्टर को बताया गया फिल्म का सरप्राइज पैकेज

ऑपरेशन सफेद सागर

देशभक्ति से भरपूर यह मिलिट्री ड्रामा 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के ऐतिहासिक मिशन पर आधारित है। फिल्म युद्ध के दौरान सैनिकों के साहस, रणनीति और बलिदान को बड़े पर्दे पर दिखाती है। इसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Season 1 Trailer: Operation Safed Sagar

उयिर

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह मलयालम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 4 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। कहानी सब-इंस्पेक्टर अजीब रहमान की है, जो एक रहस्यमयी हत्या की जांच करते हुए अपने बचपन के दर्दनाक अनुभवों का भी सामना करता है। रोशन मैथ्यू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

8.2 रेटिंग वाली मिस्ट्री थ्रिलर 'उयिर', 2 घंटे 25 मिनट की कहानी में दिखेगी  इंसाफ की जंग, मिलेगा सस्पेंस का तगड़ा डोज - India TV Hindi

माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज – सीजन 3

टीन रोमांटिक ड्रामा का तीसरा सीजन 6 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर आएगा। कहानी कोलोराडो के ग्रामीण इलाके में रहने वाले युवाओं के रिश्तों, भावनाओं और लव ट्राएंगल के इर्द-गिर्द घूमती है। पिछले दोनों सीजन की सफलता के बाद दर्शकों को नए सीजन से भी काफी उम्मीदें हैं।

माई लाइफ विद द वाल्टर बॉयज़' सीज़न 3: संभावित रिलीज़ तिथि, कलाकार और नवीनतम  समाचार

स्टर्लिंग पॉइंट

यह फैमिली ड्रामा 17 वर्षीय एनी की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे कनाडा के एक दूरस्थ द्वीप 'स्टर्लिंग पॉइंट' की विरासत मिलती है। वहां पहुंचने के बाद उसे अपने परिवार से जुड़े कई ऐसे राज पता चलते हैं, जो उसकी दुनिया बदल देते हैं। यह सीरीज 5 अगस्त से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।

प्राइम वीडियो की फिल्म स्टर्लिंग पॉइंट का प्रीमियर अगस्त में होगा।

स्टिकी लव

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'स्टिकी लव' दो अजनबियों की कहानी है, जिनकी एक अप्रत्याशित मुलाकात धीरे-धीरे खूबसूरत रिश्ते में बदल जाती है। हल्के-फुल्के रोमांस और मनोरंजक अंदाज वाली यह फिल्म 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Watch Our Sticky Love | Netflix Official Site

एमटीवी हसल 5

रैप म्यूजिक के प्रशंसकों के लिए 'एमटीवी हसल' का पांचवां सीजन 8 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर शुरू होगा। इस बार भी देशभर से नए रैपर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शो में बादशाह एक बार फिर 'रैप सुप्रीमो' की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि प्रतियोगियों की प्रेरणादायक कहानियां भी दर्शकों को देखने को मिलेंगी।

एमटीवी हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड', बादशाह बोले- 'यह उन लोगों  को समर्पित है जो कलाकार को बनाते हैं' | Badshah says new theme of ?Hustle 5?  celebrates ...

टेड लासो सीजन 4

लोकप्रिय सीरीज 'टेड लासो' अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर रही है। इस बार 10 एपिसोड की कहानी में टेड रिचमंड लौटकर महिलाओं की सेकंड डिवीजन फुटबॉल टीम को कोचिंग देते दिखाई देंगे। यह सीजन 5 अगस्त से एप्पल टीवी+ पर स्ट्रीम किया जाएगा।

टेड लैसो' सीज़न 4 की पहली झलक, कलाकार: ब्रेट गोल्डस्टीन और अन्य की वापसी

  Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो