Akhilesh Yadav News:  राजधानी लखनऊ में सपा प्रमुख मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात करने पहुंचे। बता दें, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदी से मिलने के बाद अखिलेश ने मीडिया से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने शंकराचार्य को लेकर कई बड़ी बातें भी बोली।

अखिलेश यादव ने की शंकराचार्य से मुलाकात

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के कृष्णा नगर में शंकराचार्य प्रवास पर रुके हुए हैं। जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनसे मिले पहुंचे। वहीं उनके साथ पूर्व सांसद अनु टंडन भी थीं। अखिलेश यादव ने दरवाजे पर मिले अन्य संतों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। ऐसी खबर है कि दोनों ने धर्म, गौ-रक्षा और मौजूदा समय के मुद्दों पर बातचीत की। यह मुलाकात राजनीतिक और धार्मिक तौर पर महत्व की मानी जा रही है।

गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की शुरूआत

शंकराचार्य ने लखनऊ में गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की शुरुआत की। कहा जा रहा यह अभियान 3 दिनों का है। गाय को राष्ट्र माता मानकर उसकी रक्षा के लिए इस अभियान की शुरूआत की गई है। प्रशासन ने इस कार्यक्रम के लिए 26 शर्तों के साथ अनुमति दी थी, जिस पर भी काफी चर्चा हुई।

मैं शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने आया हूं: सपा प्रमुख

बता दें, सपा प्रमुख अखिलेश यादव शंकराचार्य से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि 'हम आज यहां उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। हर व्यक्ति विवाद पैदा करने के लिए तैयार है। हालांकि, मैं यहां शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने आया हूं। बताया जा रहा कि शंकराचार्य और अखिलेश के बीच मुलाकात 1 घंटे तक चली।

नकली संतों का अंत होने जा रहा है: अखिलेश यादव

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि हम यहां पर आशीर्वाद लेने के लिए आए थे क्योंकि असली संतों से मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं। जब हमारी सरकार थी तो हमने डेयरी बनवाई थी। जिससे गरीबों का लाभ हो और गायों की भी देखभाल हो। लेकिन भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं।

 Writen By: Geeta Sharma