बड़ी एक्शन-फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस समय खूब सुर्खियाँ बटोर रही है। फिल्म के ट्रेलर और एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें की बड़े स्टारकास्ट और हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ बनाई गई इस फिल्म को तैयार करने में मेकर्स ने करीब डेढ़ से दो साल का समय लगाया है। फिल्म को बड़े पैमाने पर शूट करने के लिए मेकर्स ने अलग-अलग लोकेशन चुनीं, जिनमें कुछ हिस्से विदेश में भी फिल्माए गए हैं।
कब शुरू हुई ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग
बता दें की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘धुरंधर 2’ की मुख्य शूटिंग साल 2024 के मध्य प्रदेश में शुरू हुई थी। इसके बाद फिल्म को अलग-अलग शेड्यूल में शूट किया गया और करीब एक साल से ज्यादा समय तक इसकी शूटिंग जारी रही। बताया जाता है कि 2025 के अंत तक फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी कर ली गई थी। इसके बाद मेकर्स ने पोस्ट-प्रोडक्शन, VFX और कुछ अतिरिक्त सीन पर काम किया। इस तरह पूरी फिल्म को अंतिम रूप देने में लगभग दो साल का समय लगा।
भारत और विदेश की अलग-अलग लोकेशनों पर हुई शूटिंग
फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार के लिए मेकर्स ने कई अलग-अलग लोकेशन चुनीं। फिल्म की शूटिंग भारत के विभिन्न शहरों के साथ-साथ कुछ विदेशी स्थानों पर भी की गई।
इन लोकेशनों पर हुई ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग
बैंकॉक
फिल्म के कुछ बड़े और खास सेट बैंकॉक में तैयार किए गए थे। आपको बता दें की यहां पाकिस्तान के कराची के मशहूर ल्यारी इलाके जैसा माहौल दिखाने के लिए एक विशाल सेट बनाया गया। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है की यह सेट करीब 6 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ था और इसे तैयार करने में सैकड़ों तकनीशियनों ने काम किया।
लद्दाख और हिमाचल प्रदेश
बड़े एक्शन और शानदार विजुअल वाले सीन फिल्म के लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में शूट किए गए। पहाड़ों और कठिन इलाकों में फिल्माए गए ये सीन फिल्म के विजुअल्स को और भी दमदार बनाते हैं।
मुंबई
बता दें की फिल्म के कई इनडोर सीन मुंबई के स्टूडियो में शूट किए गए। इसके अलावा शहर के कुछ आउटडोर लोकेशन जैसे माध आइलैंड और इंडस्ट्रियल एरिया में भी कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माए गए।
पंजाब
वही, फिल्म के कुछ अहम सीन अमृतसर और पंजाब के आसपास के गांवों में भी शूट किए गए। इन लोकेशनों का इस्तेमाल खास तौर पर बॉर्डर से जुड़े दृश्यों को फिल्माने के लिए किया गया।
भव्य पैमाने पर तैयार हुई फिल्म
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को बड़े बजट और भव्य स्तर पर बनाया गया है। आपको बता दें की इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन, विशाल सेट और आधुनिक वीएफएक्स तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Written By - Namita Verma