Crime News: मध्य प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने 4 बच्चों समेत फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरे इलाके में इस खबर से सनसनी फैल गई। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज इस मामले की जांच में जुटी है। और पता लगाने में लगी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ? कि महिला को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।

पूरा मामला क्या है?

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना केसली थाना क्षेत्र के टड़ा चौकी अंतर्गत आने वाले खमरिया गांव की है। बताया जा रहा कि 28 वर्षीय सविता बाई लोधी ने पहले अपनी चारों छोटी बेटियों को कुएं में फेंका, पानी में डूबने से बच्चियों की मौत हो गई। फिर इसके बाद महिला ने घर लौटकर फांसी लगाकर खुद आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस के अनुसार यह घटना हरपाल घोसी के खेत में बने कुएं के पास हुई है।

महिला ने क्यों किया सुसाइड?

वहीं पुलिस की जांच में पता चला है कि 9 साल पहले सविता की शादी बस कंडक्टर चंद्रभान लोधी के साथ हुई थी। सविता के पति को बेटे की चाह थी, लेकिन 4 बेटियां हुई। जिससे नाराज होकर पिछले 1 साल पहले चंद्रभान ने सविता को छोड़ दिया। सविता अपनी बहन और ससुर के साथ रहती थी। बताया जा रहा कि कुछ साल पहले ही सास ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने इस मामले पर क्या कहा?

इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी लोकेश पटेल का बयान सामने आया। थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें केसली थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया से सूचना मिली थी कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसमें उसकी 4 बच्चियां भी थीं, जिनकी डेड बॉडी कुएं से बरामद हुई है। पति से बात करने की कोशिश की गई , लेकिन फिलहाल पति से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि करीब 1 वर्ष से दोनों पति-पत्नी के बीच संपर्क नहीं था। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

 Writen By: Geeta Sharma