Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक 17 मार्च को मंगलवार के दिन चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में सुबह बदमाशों ने पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की सरेराह हत्या कर डाली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
जान बचाने के लिए 100 मीटर तक दौड़े राजकुमार
बताया जा रहा है कि राजकुमार चौहान सुबह करीब 5 बजे रोजाना की तरह टहलने निकले थे। तभी 6 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों को देखते ही राजकुमार अपनी जान बचाने के लिए करीब 100 मीटर तक दौड़े, लेकिन हमलावरों ने उन्हें दबोच लिया। यहां तक बदमाश तब तक रूके रहे जब तक उनकी मौत नहीं हुई। मानों बदमाश पहले से ही घात लगाए बैठे हो।
मरने तक बदमाशों ने की फायरिंग
आसपास के स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने पहले उन पर फायरिंग की। फिर इसके बाद भी मन नहीं भरा, तो उन्होंने चाकू निकालकर राजकुमार के सीने और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। वहीं उनके शरीर पर 20 से अधिक बार चाकू के वार किए गए। हमलावर तब तक वहां डटे रहे जब तक राजकुमार की सांसें नहीं थम गईं। हत्या सुनिश्चित करने के बाद ही बदमाश वहां से फरार हुए।
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी जाम
हत्या से गुस्साए परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने बरगदवा चौराहे पर धावा बोल दिया। इसके साथ ही आक्रोशित भीड़ ने गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि पुलिस बन ने मौक पर पहुंच लाठीचार्ज कर यातायात बहाल कराया।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस मामले पर SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। हालांकि, हत्या की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। जांच के बाद ही सब साफ हो पाएगा।
Writen By: Geeta Sharma