Aaj Ka Rashifal 29 April 2026: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। चन्द्रमा कन्या राशि व हस्त नक्षत्र के चतुर्थ चरण में है।माता दुर्गा व भगवान शिव जी की उपासना तिथि है।आज व्रत रहने का अखण्ड पुण्य है।फलाहार व्रत रहें।माता दुर्गा जी के मंदिर या किसी शक्तिपीठ का दर्शन करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें या करवाएं।कुछ लोग किसी विशेष संकल्प लेकर भी पाठ करवाते हैं।रोग से ग्रस्त लोग आज किसी स्वयंभू शिवलिंग पर कुशोदक से रुद्राभिषेक करवाएं। महामृत्युंजय मंत्र का जप व अनुष्ठान करवाना हितकर रहेगा। जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। यात्रा हो सकती है। तृतीय गुरु व खष्ठम चन्द्रमा तथा बारहवें भाव का शनि जाँब व व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। मंगल व बुध बारहवें गोचर में हैं। जॉब में थोड़ी बहुत परेशानी को लेकर डिस्टर्ब मत हों। सब सुंदर होगा।न्यू बिजनेस डील लाभ देगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें,चन्द्र गोचर महत्वपूर्ण है।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। चन्द्रमा पांचम भाव में छात्रों के लिए शुभ रहेंगे। कॅरियर सम्बंधित कार्यों में सफल रहने की सम्भावना है। शनि व मंगल एकादश शुभ रहेंगे।ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। रुके धन आगमन का संकेत है।इमोशन पर संयम रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला के रहेगा। चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु इसी राशि में शुभ व कल्याणकारी हैं।जाँब व व्यवसाय में सफलता है। बिजनेस ग्रोथ के लिए दशम शनि व मंगल गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई बिज़नेस प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। चन्द्रमा तृतीय व गुरु द्वादश भाव में गोचर करेंगे। कॅरियर में उन्नति रहेगी, जाँब परिवर्तन चाहते तो है तो समय अनुकूल है। घर-परिवार के लिए खुशखबरी रहेगी। छात्र टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें ।शनि व मंगल के नवम गोचर भाग्य वृद्धि करेंगे।लव लाइफ में यात्रा का सुख आ सकता है।प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोच समझ के चलने वाला रहेगा। राशि स्वामी सूर्य नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं।मंगल, बुध व शनि अष्टम शुभ हैं। गुरु मिथुन में जाँब में उन्नति दे सकते हैं।व्यवसाय में सफलता मिलनी अब शुरू हो जाएगी। परिवार सम्बंधित समस्या अब दूर हो जाएगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। इस राशि के चन्द्रमा व गुरु दशम गोचर में हैं। शनि व मंगल सप्तम शुभ हैं। आर्थिक विकास में प्रोग्रेस से बहुत खुश रहेंगे।मित्रों संग यात्रा करेंगे। जाँब सम्बंधित कार्यों में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं।लगातार कार्य करने की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेग। मन की चिंता दूर होगी। आज आपको खुशी भरी खबर मिल सकती है। ष्टम शुक्र व खष्ठम शनि व बुध टीचिंग,बैंकिंग व आईटी से सम्बंधित जातकों को जॉब में कुछ नवीन अवसर देकर लाभान्वित करेंगे।बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। कुछ रुके सरकारी कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। लव लाइफ में जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पंचम शनि,बुध व मङ्गल फाइनेंस, कंस्ट्रक्शन व रियल स्टेट बिजनेस में आशातीत प्रोग्रेस दे सकते हैं। व्यवसाय को लेकर लाभ बना रहेगा।मन आध्यात्मिक सानन्द से भरा रहेगा। व्यवसाय में किसी नवीन कार्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी।
धुन राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठिकठार रहेगा। दशम चन्द्रमा व सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए शुभ रहेंगे।सूर्य पंचम व शनि -मंगल चतुर्थ होकर पतिवार के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा,क्रोध से बचिए। किसी सरकारी कार्य को लेकर परेशान रहेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। भाग्य भाव का चन्द्रमा बहुत ही शुभ फल देंगे।खष्ठम गुरु लाभ देंगे।जाँब मे प्रोग्रेस पहले से बेहतर होगा। जॉब को अब सही दिशा दे सकते हैं। मंगल व शनि मीन में हैं। क्रोध मत करें। स्वास्थ्य सुख अब बेहतर रहेगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य सुख पहले से बहुत बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। अष्टम चन्द्रमा व गुरु पंचम छात्रों व जॉब के लिए शुभ हैं। बिजनेस में सफल रहेंगे।ऑफिस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। कोई न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा सप्तम गोचर में रहेंगे।शनि मंगल व बुध के साथ इसी राशि में हैं। पारिवारिक शांति रहेगी। बिजनेस परफॉर्मेंस पहले से बहुत बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन में प्रोग्रेस अब सकारात्मक दिशा में रहेगा।छात्रों का कॅरियर को लेकर तनाव दूर होगा । शुक्र तृतीय गोचर करके बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TNP News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
Written By Toshi Shah