देश
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार, पुलिस ज्यादती बर्दाश्त नहीं
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET और पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की। CJI सूर्यकांत ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है और पूरे देश के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल होना चाहिए।
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और NEET परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग और लाठीचार्ज को लेकर कड़े सवाल खड़े किए हैं। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के अधिकार से इनकार नहीं किया जा सकता।
CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणियां
CJI सूर्यकांत ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन करने का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया है। सिर्फ इसलिए कि लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस की ज्यादती या लाठीचार्ज को सही नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने टिप्पणी की कि विरोध प्रदर्शनों से निपटने के लिए पूरे देश में एक पारदर्शी और सख्त प्रोटोकॉल होना चाहिए। इस दौरान CJI सूर्यकांत ने ये भी कहा कि यदि भीड़ में असामाजिक तत्व घुस आते हैं, तो उनसे निपटा जा सकता है, लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खुद से अपनाए गए अनुशासन (Self-discipline) की बेहद जरूरत है।
हथियारों और बल प्रयोग का आरोप
एडवोकेट फौजिया शकील ने कोर्ट को बताया कि प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग के साथ-साथ AK-47 जैसी बंदूकों और सी1 का भी इस्तेमाल देखा गया।सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि बिहार समेत देश के कई हिस्सों में छात्रों पर हमले हुए हैं। इसलिए सुप्रीम कोर्ट को पूरे भारत के लिए एक दिशानिर्देश जारी करना चाहिए।
पुलिसकर्मियों के परिवार की गुहार
सुनवाई के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों की तरफ से वकील कोर्ट में पेश हुए। वकील ने दलील दी कि प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ भी मारपीट और लिंचिंग जैसी स्थितियां बनी थीं, इसलिए उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए। इस पर जस्टिस जॉयमाला बागची ने बेहद संवेदनशील टिप्पणी करते हुए कहा, "हर एक व्यक्ति के जीवन का मूल्य होता है, चाहे वह प्रदर्शनकारी हो या पुलिसकर्मी। केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का पूरा सहयोग करेगी।
संसद में भी गूंजा मुद्दा
जंतर-मंतर पर हुई इस कार्रवाई की गूंज संसद के मानसून सत्र में भी सुनाई दी। कांग्रेस के कन्याकुमारी से सांसद विजय वसंत ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) का नोटिस देकर जंतर-मंतर पर हुए कथित पुलिस अत्याचार पर तत्काल चर्चा की मांग की। सांसद ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए।
उन्होंने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ हुई कथित बदसलूकी और सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस विषय से जुड़ी सभी याचिकाओं को मंगलवार के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। कोर्ट कल इस मामले में आगे की सुनवाई करेगा।
और पढे़ं:
राम मंदिर चढ़ावा केस, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, यूपी सरकार पेश करेगी नई SIT की रिपोर्ट
CJP को लेकर प्रशांत किशोर का खुला ऑफर, कहा- छात्रों के लिए आएंगे...
Written by Shailesh Yadav
Super Admin
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।