देश
नीतीश कुमार आज बन जाएंगे राज्यसभा सांसद, कब छोड़ेंगे बिहार के मुख्यमंत्री का पद?
बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर। आज दिल्ली में राज्यसभा की शपथ लेंगे नीतीश कुमार। वहीं, 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
बिहार की सियासत में आज (10 अप्रैल, 2026) एक बहुत बड़ा मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। 'सुशासन बाबू' के नाम से मशहूर नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री आवास से संसद तक का यह सफर न केवल बिहार, बल्कि देश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, आज जब नीतीश कुमार राज्यसभा के सभापति के सामने शपथ लेंगे।
शपथ लेने आया हूं- नीतीश कुमार
नीतीश कुमार बीते दिन यानी गुरुवार को ही दिल्ली पहुंचें, जहां जेडीयू JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि वे यहां शपथ लेने आए हैं, उनकी यह शपथ राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन के विशेष कक्ष में आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि इस दौरान वे बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे, ताकि बिहार में होने वाले सत्ता परिवर्तन की रूपरेखा भी तय की जा सके।
इस्तीफे से पहले होगा मंत्रियों के साथ अंतिम संवाद
खबरों की मानें तो नीतीश कुमार 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद उनके पास विधानमंडल की सदस्यता छोड़ने के लिए 14 दिनों का समय था, उन्होंने 30 मार्च को ही विधान परिषद (MLC) से इस्तीफा दे दिया था, जिसका मतलब है कि अब वे तकनीकी रूप से मुख्यमंत्री पद पर ज्यादा समय तक नहीं रह सकते। जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल को वे अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक कर सकते हैं और उसके बाद राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे।
क्या बीजेपी के हाथ में होगी बिहार की कमान?
नीतीश के जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी किसके पास जाएगी, इस पर सस्पेंस बरकरार है। चर्चा है कि 14 या 15 अप्रैल को होने वाली एनडीए की बड़ी बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। फिलहाल बीजेपी के सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं, एक दिलचस्प मोड़ यह भी है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को नई कैबिनेट में जगह मिल सकती है, जिससे जेडीयू के भीतर भी भविष्य के नेतृत्व की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है।
पिछले दो दशकों से बिहार की धुरी रहे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना बिहार की राजनीति के लिए किसी बड़े बदलाव से कम नहीं है। पिछले दो दशकों से बिहार की धुरी रहे नीतीश अब केंद्र में 'मार्गदर्शक' की भूमिका निभाएंगे। वे पहले ही कह चुके हैं कि संसद और विधानमंडल के सभी चारों सदनों का सदस्य बनना उनका सपना था, जो अब पूरा हो रहा है।
Written by: Anushka Sagar
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।