delimitation bill: 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक फिर से संसद सत्र बुलाने के केंद्र सरकार के कदम पर विपक्ष ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। संसद के आगामी विशेष सत्र और परिसीमन से जुड़े संभावित संविधान संशोधन विधेयक को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को दिल्ली में रहने का आदेश दिया है। 29 नवंबर 2026 की सुबह 10 बजे तक कांग्रेस ने सदन में उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया है।
संसद की विशेष बैठक बुलाई
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, मानसून सत्र के सत्रावसान (prorogation) न होने के कारण संसद की विशेष बैठक बुलाई गई है। इसके तहत लोकसभा की बैठक 30 नवंबर 2026 को और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को बुलाने का प्रस्ताव है, जो 3 दिसंबर तक चल सकती है।
543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव
सरकार इस सत्र में महिला आरक्षण कानून (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लागू करने से जुड़ा संशोधित परिसीमन विधेयक और संविधान संशोधन बिल पेश कर सकती है, जिसमें लोकसभा की अधिकतम सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव शामिल रहा है। संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है।
देश की राजनीति में गहमागहमी शुरू
एक तरफ परिसीमन और महिला आरक्षण बिल जाए जाने की अटकलों से सियासी पारा हाई हो चुका है। तो दूसरी तरफ विधेयक पास कराने के लिए सरकार नंबर गेम खेलने में लगी है। लेकिन विपक्ष यानी की कांग्रेस तीखे तेवर अपनाते हुए रणनीति बनाने की तैयारी में जुटा है। 30 नवंबर से लोकसभा और 2 दिसंबर से राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होगी।
संसद सत्र से पहले ही परिसीमन को लेकर देश की राजनीति में गहमागहमी शुरू हो चुकी है। एक बार फिर से परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चाओं का बाजार गरम को चुका है। शुक्रवार यानी की आज दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। यह बैठक शाम 4:30 बजे विपक्ष संसद के विशेष सत्र की रणनीति को लेकर एक बैठक करेगी।
लोकसभा में 41 और राज्यसभा में 11 सांसद कम
इसे लेकर माना जा रहा है कि इस सत्र में सरकार एक बार फिर परिसीमन और महिला आरक्षण को लागू करने के जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पेश कर सकती है। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक बार फिर से तनातनी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
संसद के विशेष सत्र में सरकार परिसीमन महिला आरक्षण बिला ला सकती है। सरकार के पास बिल पास कराने के लिए लोकसभा में 41 और राज्यसभा में 11 सांसद कम हैं। ऐसे में सरकार नंबर गेम जुटाने की अपनी रणनीति शुरू कर दी है। तो कांग्रेस भी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर अपनी रणनीति बना रही है।
शरद पवार की पार्टी ने व्हिप किया जारी
शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी एनसीपी(एसपी) ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। यह व्हिप केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र को लेकर जारी किया गया है। जिसमें परिसीन विधेयक पर चर्चा और उसे सदन में पेश किए जाने की तैयारी है। शरद पवार की राष्ट्रीवादी कांग्रेस पार्टी के रूख को लेकर भी राजनीतिक हलचले तेज को हो चुकी है।
सांसद सुप्रिया सुले ने संकेत दिया है कि उनकी पार्टी विधेयक का पूरा मसौदा देखने के बाद ही समर्थन पर विचार और फैसला लिया जाएगा। सवाल महज संसद में एक बिल पास होने का नहीं है। परिसीमन लागू होने से लोकसभा की सीटों की संख्या, राज्यों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व, महिला आरक्षण और आने वाले लोकसभा चुनावों का गणित बदल सकता है।
परिसीमन क्या? इसे लेकर इतना विवाद क्यों?
परिसीमन का सीधा मतलब है चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं और सीटों का नए सिरे से निर्धारण करना।
देश में परिसीमन के तहत दो बड़े काम होते हैं:
पहला - लोकसभा में अलग-अलग राज्यों को मिलने वाली सीटों की संख्या का पुनर्निर्माण (Rescheduling)।
दूसरा- राज्यों में विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण करना।
इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या के बीच उचित संतुलन रहे और आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व मिले।
भारत में लोकसभा सीटों के राज्यवार बंटवारे और निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्माण पर 1971 की जनगणना के आधार पर लगी रोक को 84वें संविधान संशोधन के जरिए 2026 के बाद पहली जनगणना के प्रकाशन तक बढ़ाया गया था। अब केंद्र सरकार इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए नया संवैधानिक रास्ता तैयार करना चाहती है।
बिल पास हुआ तो क्या-क्या बदलाव होंगे?
2026 में पेश किए गए विधायी प्रस्तावों में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान रखा गया था। इसमें राज्यों के लिए अधिकतम 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटों का प्रावधान प्रस्तावित है। महिला आरक्षण कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है।
प्रस्तावित संशोधन का उद्देश्य इस आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने का रास्ता तैयार करना है। अगर लोकसभा की सदस्य संख्या 850 तक पहुंचती है तो एक-तिहाई के हिसाब से करीब 283 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। हालांकि वास्तविक संख्या और सीटों का निर्धारण अंतिम कानून और परिसीमन प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।
यूपी में क्या फायदा
परिसीमन बिल को लेकर यूपी सबसे महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है। इसकी वजह राज्य की बड़ी आबादी और लोकसभा में पहले से मौजूद 80 सीटें है। PRS Legislative Research 2026 के प्रस्तावित परिसीमन के विश्लेषण में यदि कुल लोकसभा सीटें 543 ही रखी जाएं और सभी राज्यों की हिस्सेदारी 2011 की जनगणना के आधार पर बदली जाए, तो संभावित आंकड़े इस प्रकार है।
बीजेपी को परिसीमन से क्या फायदा
दरअसल बीजेपी परिसीमन को बिल पर काफी जोर दे रही है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बीजेपी को इस परिसीमन से क्या फायदा मिलेगा? इसे सीधे तौर पर समझा जाए तो मुख्य वजह उत्तर और दक्षिण भारत का राजनीतिक तथा जनसंख्या आधारित अंतर है।
भाजपा का चुनावी आधार उत्तर भारत के कई बड़े राज्यों में मजबूत है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ने से इन राज्यों का राष्ट्रीय राजनीति में प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है।
समझिए राजनीतिक प्रभाव
उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है: आबादी के आधार पर सीटें बढ़ने पर उत्तर भारत के बड़े राज्यों का लोकसभा में महत्व बढ़ सकता है।
राजनीतिक समीकरण बदल सकता हैं: जिन राज्यों में भाजपा का संगठन और चुनावी आधार मजबूत है, वहां अतिरिक्त सीटें उसके लिए नए अवसर पैदा कर सकती हैं।
लोकसभा में बहुमत का गणित बदल सकता है: सदन की सदस्य संख्या बढ़ने से सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटों की संख्या भी बढ़ेगी।
महिला उम्मीदवारों की भागीदारी बढ़ेगी: 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने पर सभी प्रमुख दलों को अधिक महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारना होगा।
लेकिन यह समझना जरूरी है कि सीटों की संख्या बढ़ने का मतलब भाजपा की सीटें अपने आप बढ़ना नहीं है। नए निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं का रुझान, उम्मीदवार, स्थानीय मुद्दे और राजनीतिक गठबंधन भी परिणाम तय करेंगे।
कांग्रेस और विपक्ष क्यों कर रहे विरोध?
कांग्रेस और कई विपक्षी दलों का कहना है कि वे परिसीमन के सिद्धांत के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि इसके तरीके और समय को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
विपक्ष की मुख्य चिंताएं
दक्षिण भारत के राज्यों की लोकसभा में मौजूदा हिस्सेदारी कम हो सकती है।
जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हें राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में नुकसान हो सकता है।
केंद्र सरकार को परिसीमन के समय और जनगणना के आधार पर जरूरत से ज्यादा अधिकार मिल सकते हैं।
निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव का राजनीतिक लाभ किसी एक दल को मिल सकता है।
महिला आरक्षण को लागू करने के नाम पर परिसीमन की पूरी प्रक्रिया जल्दबाजी में नहीं की जानी चाहिए।
कांग्रेस ने रखी 4 प्रमुख मांगें
लोकसभा की कुल सीटें 543 ही रखी जाएं।
राज्यों की मौजूदा सीटों की संख्या में बदलाव न हो।
मौजूदा 543 सीटों में से ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाए।
इस व्यवस्था को अगले 25 वर्षों तक संवैधानिक सुरक्षा दी जाए।
बिल पास कैसे होगा? समझिए संसद का पूरा गणित
यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल है। परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों में संविधान संशोधन की जरूरत है। संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत ऐसे संशोधन के लिए विशेष बहुमत चाहिए।
संविधान संशोधन पास कराने की प्रक्रिया
1. लोकसभा में पेश होगा बिल
सरकार विधेयक पेश करेगी और उस पर चर्चा होगी।
2. लोकसभा में विशेष बहुमत
सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और उपस्थित होकर मतदान करने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई वोट पक्ष में होने चाहिए।
3. राज्यसभा में भी यही प्रक्रिया
दोनों सदनों को अलग-अलग विशेष बहुमत से विधेयक पारित करना होगा।
4. राष्ट्रपति की मंजूरी
दोनों सदनों से पारित होने के बाद विधेयक राष्ट्रपति के पास जाएगा।
5. परिसीमन आयोग और नई सीमाएं
कानून लागू होने के बाद परिसीमन आयोग निर्वाचन क्षेत्रों और सीटों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया करेगा।
बिल पास कराने के लिए लोकसभा में कितने वोट चाहिए?
लोकसभा में फिलहाल तीन सीटें खाली हैं और प्रभावी सदस्य संख्या 540 बताई गई है।
यदि सभी 540 सदस्य मतदान करें तो
कुल सदस्य संख्या का बहुमत: 271 से अधिक।
उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई: 360 वोट।
यानी बिल के समर्थन में 360 वोट चाहिए होंगे।
अप्रैल 2026 में इससे जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिर गया था। उस समय 298 सांसदों ने समर्थन और 230 ने विरोध में वोट दिया था। जरूरी विशेष बहुमत नहीं मिलने के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा निकाय चुनाव: 16 शहरों की 268 सीटों पर वोटिंग, 2 दिसंबर को होगी गिनती