नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार 1, अक्टूबर को नई दिल्ली में रक्षा लेखा विभाग (DAD) के 279वें स्थापना दिवस समारोह पर 'SAKSHAM-IAFIS' इंटीग्रेशन लॉन्च किया और भारतीय सेना वित्तीय सूचना प्रणाली (IAFIS) को 'सक्षम' (SAKSHAM) प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

'SAKSHAM-IAFIS' प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत

IAFIS को DAD के SAKSHAM प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत करना रक्षा वित्तीय प्रबंधन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। समारोह को संबोधित करते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के बाद, रक्षा लेखा विभाग (DAD) देश का दूसरा सबसे बड़ा ऑडिटर बनकर उभरा है।

रक्षा मंत्री ने कई प्रकाशनों का किया विमोचन

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कई प्रकाशनों का भी विमोचन किया। जिसमें "कॉम्प्रिहेंसिव स्टैटिस्टिकल हैंडबुक ऑन डिफेंस एक्सपेंडिचर (COSHE) 2026", विभाग की हिंदी पत्रिका "रक्षा लेखा भारती" और "मार्केट इंटेलिजेंस रिपोर्ट 2025-26" शामिल हैं।

PRISM प्लेटफॉर्म का शुभारंभ और जारी किया SPARSH

इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के लिए संशोधित नेशनल कंपाइलेशन सिस्टम (NCS) तथा पेमेंट रूटिंग एंड इंटीग्रेटेड सिस्टम मैनेजमेंट (PRISM) प्लेटफॉर्म का भी शुभारंभ किया। इसके साथ ही रक्षा पेंशन प्रणाली SPARSH  पर आधारित एक लघु फिल्म भी जारी की गई। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को "रक्षा मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2026" से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें-UPSC शताब्दी समारोह में PM मोदी ने कहा- ‘परीक्षा सिर्फ एक आयोजन नहीं, अभ्यर्थियों को समय की निश्चितता मिले’